केशव मौर्य बोले- प्रधानमंत्री आवास का घेराव निंदनीय, बच्चों की आड़ में खुराफात नहीं होगी बर्दाश्त
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव की कड़ी निंदा की और बच्चों के प्रदर्शन की आड़ में होने वाली खुराफात को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

केशव मौर्य बोले- प्रधानमंत्री आवास का घेराव निंदनीय।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर पहुचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली की घायल की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, बच्चों के प्रदर्शन की आड़ में खुराफात हरगिज बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई प्रेसवार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने हाल के घटनाक्रमों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
यदि मासूम बच्चों के प्रदर्शन की आड़ में कोई गुंडे या माफिया घुसकर पुलिस पर हमला करेंगे, तो उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं प्रधानमंत्री आवास के घेराव की घटना की कड़ी निंदा की। कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोले कि विपक्ष चुनावी मोर्चे पर लगातार विफल हो रहा है, इसलिए इस तरह की राजनीति कर रहा है।
इससे पूर्व कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। विकास परियोजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित परियोजनाओं और जन शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद शहर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हुए।