बरेली में महाठग कन्हैया गुलाटी पर दर्ज हुआ एक और केस, अब तक हो चुकी है 99 FIR
महाठग कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बरेली में 23.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है, ...और पढ़ें
-1789583091624_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
कन्हैया गुलाटी पर 23.50 लाख रुपये धोखाधड़ी का नया केस।
महाठग के खिलाफ अब तक कुल 99 प्राथमिकी दर्ज।
कैनविज कंपनी के मालिक ने 800 करोड़ रुपये हड़पे।
जागरण संवाददाता, बरेली। महाठग कन्हैया गुलाटी के विरुद्ध 23.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की एक और प्राथमिकी पंजीकृत की गई। अब तक उसके विरुद्ध 99 प्राथमिकी दर्ज हो गईं। वह अपने गिरोह के सदस्यों से आनलाइन बैठकें भी कर रहा, मगर पुलिस पकड़ नहीं पा रही।
रविवार को उसकी जूम मीटिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। उसमें विशाल शर्मा गोरखपुर निवासी विनय श्रीवास्तव दावा कर रहा था कि डीआइजी अजय साहनी व एसपी सिटी मानुष पारिक से बात हो गई। कोई चिंता की बात नहीं है। वीडियो प्रसारित होने पर इन दोनों को पकड़ा गया, मगर कन्हैया कहां है, पुलिस को नहीं पता।
कन्हैया गुलाटी ने कैनविज कंपनी खोलकर उसमें निवेश के नाम पर लोगों से रुपये जमा कराए। पिछले साल वह लोगों के 800 करोड़ रुपये हड़पकर भाग गया। उसके विरुद्ध अब मोहनपुर उर्फ रामनगर गांव निवासी बादाम सिंह ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी लिखाई। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी से कराई थी।
उसने कंपनी में निवेश करने पर आकर्षक मुनाफा देने का वादा किया। उसके झांसे में आकर अलग-अलग तिथियों में आनलाइन माध्यम से 22 लाख रुपये दिए। बेटे हिमांशु पटेल ने भी 1.50 लाख रुपये निवेश किए। निवेश की गारंटी के तौर पर कन्हैया गुलाटी ने 11-11 लाख रुपये के दो चेक दिए और 22 माह बाद रकम दोगुणा करने का वादा किया था।
पिछले साल वह कंपनी बंदकर भाग गया। इसके बाद भी कुछ दिन पहले तक गुलाटी से वाट्सएप कालिंग कर रुपये लौटाने का वादा किया, बाद में धमकाने लगा। उसके चेक भी बाउंस हो गए।
यह भी पढ़ें- मार्मिक हादसा: चाय पीकर लौट रहे थे 5 दोस्त, सड़क पर अचानक आ गया सांड़... और 2 की चली गई जान, 3 गंभीर
