विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मार्मिक हादसा: चाय पीकर लौट रहे थे 5 दोस्त, सड़क पर अचानक आ गया सांड़... और 2 की चली गई जान, 3 गंभीर

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:42 PM (IST)

बदायूं में बरेली-मथुरा हाईवे पर सांड़ को बचाने के प्रयास में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर घूमते सांड़ के कारण कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बुधवार देर रात उझानी में घर लौट रहे पांच दोस्तों की कार के सामने अचानक सांड़ आ गया। चालक ने उसे बचाने के प्रयास में जैसे ही स्टेयरिंग मोड़ा, अनियंत्रित कार डिवाइडर में जा भिड़ी। हादसे में घायल तीन अन्य का गंभीर हालत में उपचार कराया जा रहा है।

उझानी के अयोध्यागंज मुहल्ला निवासी सागर मिश्रा, छोटे भाई सक्षम, दोस्त परमू गांव निवासी रामकेश, बहादुरगंज निवासी शैलेंद्र व शिवम के साथ देर शाम घूमने निकले थे।

WhatsApp Image 2026-09-16 at 11.26.43 PM

पुलिस के अनुसार, उन सभी ने हाईवे पर दुकान पर चाय पी। इसके बाद देर रात घर लौट रहे थे। वहां से एक किमी आगे बढ़ते ही मोतीमहल होटल के सामने हाईवे पर सांड़ आ गया। कार चला रहे सागर ने उसे बचाने के प्रयास में कार मोड़नी चाही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड़ को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार पूरी गति से डिवाइडर में जा भिड़ी। तेज धमाके की आवाज पर आसपास के दुकान दौड़कर पहुंचे। पुलिस भी बुला ली।

पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे पांचों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सागर मिश्रा उर्फ मन्नू एवं राकेश की हालत गंभीर देखकर राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया।

रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। शेष तीनों युवकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है। कार सागर मिश्रा की थी, वही चला रहे थे। उनके बगल में रामकेश बैठे थे। आगे बैठने होने से दोनों के सिर व पेट में गहरी चोट आई, जिससे मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- बदायूं में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SSP अंकिता शर्मा ने बदले 18 पुलिस अफसर, कछला और लालपुल इंचार्ज भी हटे