बदायूं में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SSP अंकिता शर्मा ने बदले 18 पुलिस अफसर, कछला और लालपुल इंचार्ज भी हटे
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बदायूं में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। इसमें ...और पढ़ें

एआई इमेज है।
HighLights
नवादा से योगराज पहुंचे नाधा, राकेश वर्मा को मिला नवादा का चार्ज
जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा ने देर रात एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस सूची में कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कछला और लालपुल चौकी से हटाए गए रिंकू कुमार और राजू राणा को नई जिम्मेदारी दी गई है।
रिंकू कुमार को जरीफनगर थाने की बस्तोई सिकरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजू राणा को अलापुर थाने की ककराला चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देर रात जारी हुई सूची में उघैती के अपराध निरीक्षक राजवीर सिंह को दातागंज भेजा गया है। वहीं ककराला चौकी के प्रभारी गौरव कुमार को इस्लामनगर कस्बा इंचार्ज बनाया गया।
नवादा चौकी प्रभारी योगराज सिंह को जरीफनगर थाने की नाधा चौकी भेजा गया है। उनके स्थान पर कादरचौक थाने से स्थानांतरित होकर आए राकेश कुमार वर्मा नवादा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।
वहीं करीब डेढ़ साल से जवाहरपुरी चौकी प्रभारी अनन्त अमौरिया को कादरचौक थाने भेजा गया है। रोडवेज चौकी प्रभारी आकाश कुमार को जवाहरपुरी चौकी और नाधा चौकी के प्रभारी प्रदीप कुमार को रोडवेज चौकी की जिम्मेदारी मिली है।
उघैती के निरीक्षक अपराध राजवीर सिंह को दातागंज थाने भेजा गया है। वहीं विशेष जांच प्रकोष्ठ से गौरव तेवतिया को बिनावर थाने में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा अवधेश पाराशर को दातागंज से आरटीसी, विक्रांत कुमार को मुजरिया से उझानी जबकि संजय कुमार सिरोही को पुलिस लाइंस से जबकि किशनवीर को उसहैत से सहसवान भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- बदायूं में फर्जी मजदूरों के नाम पर डकार गए 2 लाख; प्रधान और सचिव की बढ़ी मुश्किलें, जवाब से अधिकारी असंतुष्ट
