विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूरा हुआ मुकदमों का शतक! 10 लाख ठगकर गायब हुए कैनविज मालिक कन्हैया गुलाटी पर फिर FIR

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:10 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 01:12 PM (IST)

कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का एक और ...और पढ़ें

कन्हैया गुलाटी

कन्हैया गुलाटी

HighLights

  1. कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एक और प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, बरेली। कैनविज कंपनी के मालिक महाठग कन्हैया गुलाटी पर कोर्ट के आदेश पर एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब तक उसके विरुद्ध रिकार्ड 100 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं।

बिथरी चैनपुर के मोहनपुर, रामनगर निवासी करन सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात गांव के लोगों ने कन्हैया लाटी से कराई थी।

कन्हैया गुलाटी उसे अपनी कंपनी में लेकर गए और कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफे का लालच दिया। इस पर उसने कंपनी में निवेश के लिए 10 लाख रुपये अपने, बेटे और बेटी के खातों से ट्रांसफर किए।

आरोप है कि कन्हैया गुलाटी ने गारंटी के तौर पर चेक दिए और 22 महीने में रकम दोगुना करने का वायदा किया। इसके बाद से कन्हैया गुलाटी गायब है।

उसने थाने व अन्य जगह रजिस्टर्ड डाक से शिकायत की लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने कन्हैया गुलाटी और उसकी पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- 8वीं पास बना 'फर्जी डॉक्टर': FB और INSTA पर विज्ञापन देकर बेच रहा था नकली दवाएं, बरेली में कॉल सेंटर पर छापा