विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली के नए SP सिटी बने IPS चिराग जैन: आजमगढ़ में 6000 चोरी के मोबाइल ढूंढकर जीता था DGP मेडल, जानें इनकी प्राथमिकताएं

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:02 PM (IST)

चिराग जैन ने बरेली के नए एसपी सिटी के रूप में कार्यभार संभाला है। उनकी प्राथमिकता जनसुरक्षा, स्मार्ट पुलिसिंग और ...और पढ़ें

एसपी सिटी चिराग जैन।

एसपी सिटी चिराग जैन।

HighLights

  1. एसपी सिटी चिराग जैन ने संभाला कार्यभार

जागरण संवाददाता, बरेली। एसपी सिटी चिराग जैन ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद वह जिलाधिकारी की बैठक में भी शामिल हुए। उनकी पहली प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा के साथ स्मार्ट पुलिसिंग और साइबर अपराध रोकना है।

आजमगढ़ में एसपी ग्रामीण रहते हुए छह हजार मोबाइल फोन बरामद करने पर डीजीपी से पदक भी प्राप्त कर चुके हैं। उनकी पहली बार पश्चिम के किसी जिले में पोस्टिंग हुई है। ऐसे में उन्हें बरेली में कुछ नया करने के साथ सीखने को भी मिलेगा।

एसपी सिटी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे। चिराग जैन मूल रूप से राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले हैं और वर्ष 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

उन्होंने वर्ष 2011 से 2015 के बीच एनआइटी जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पुणे में टाटा मोटर्स में एक वर्ष तक काम किया।

अगस्त 2016 में नौकरी छोड़कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उन्होंने वर्ष 2019 में अपने तीसरे प्रयास में 160वीं रैंक हासिल कर सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

आईपीएस प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जनवरी 2022 में प्रयागराज में तैनात हुए। वहां वर्ष 2023 तक सेवाएं देने के बाद जनवरी 2024 से अक्टूबर 2026 तक आजमगढ़ में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली DIO की बहन ने लखनऊ में की खुदकुशी, पति और सास पर गंभीर आरोप, 'मौत से पहले WhatsApp ग्रुप पर भेजा मैसेज...'