यूपी में चीनी के बाद दालों के दाम बढ़े: अरहर-मसूर और राजमा हुए महंगे, जानें नए भाव
महंगाई के बीच बरेली में दालों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें अरहर, मसूर, राजमा, उड़द और चना दाल ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अरहर, मसूर, राजमा, उड़द, चना दाल के दाम बढ़े
तीन माह में दालों के भाव में 10 रुपये तक वृद्धि
मांग-आपूर्ति अंतर के कारण कीमतों में बदलाव आया
जागरण संवाददाता, बरेली। महंगाई के बीच दालों के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। अरहर, मसूर, राजमा, उड़द और चना दाल के दाम पिछले तीन माह की तुलना में बढ़े हैं। इससे घर का बजट प्रभावित हो रहा है। हालांकि किराना कारोबारियों का कहना है कि दालों के भाव में तेजी मामूली है और मांग व आपूर्ति में अंतर के कारण कीमतों में बदलाव आया है।
बाजार में अरहर दाल का भाव तीन माह पहले 110 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 120 रुपये हो गया है। मसूर के भाव में भी पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। यह 120 रुपये से बढ़कर 125 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
उड़द 110 से बढ़कर 120 रुपये और राजमा 120 से बढ़कर 130 रुपये प्रति किलो हो गया है। चना दाल के भाव भी 80 से बढ़कर 85 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
मांग व आपूर्ति में अंतर के कारण कीमतों में आया बदलाव
मारवाड़ीगंज के दाल व्यापारी कैलाश मित्तल ने बताया कि दालों की कीमतों में बहुत अधिक तेजी नहीं है, लेकिन आवक और मांग में अंतर होने से कुछ दालों के भाव बढ़े हैं। बाजार में पर्याप्त मांग बनी हुई है। आने वाले दिनों में मंडियों से आवक और आपूर्ति की स्थिति के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
सबसे ज्यादा बढ़े भाव
अरहर, उड़द, राजमा के दाम में तीन महीने में 10 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है
सबसे महंगी दाल: राजमा 130 प्रति किलो
सबसे सस्ती दाल: चना 85 प्रति किलो
राहत: सफेद चने के भाव 115 से घटकर 110 प्रति किलो
दालों के भाव, रुपये प्रति किलो
- अरहर: 120 रुपये, तीन माह पहले 110 रुपये
- मसूर: 125 रुपये, तीन माह पहले 120 रुपये
- उड़द: 120 रुपये, तीन माह पहले 110 रुपये
- चना: 85 रुपये, तीन माह पहले 80 रुपये
- सफेद चना: 110 रुपये, तीन माह पहले 115 रुपये
- राजमा: 130 रुपये, तीन माह पहले 120 रुपये
श्यामगंज बाजार के किराना व्यवसायी महेश सिंह लोधी ने बताया कि दालों के दाम सामान्य रूप से बढ़े हैं। मांग के मुकाबले आपूर्ति प्रभावित होने पर कीमतों में थोड़ा अंतर आया है। फिलहाल बाजार में किसी दाल के भाव में असामान्य तेजी नहीं है।
