Indian Railways : यात्रियों को मिलेगी राहत, 15 सितंबर से दौड़ेंगी इज्जतनगर मंडल की छह पैसेंजर ट्रेनें, आठ ट्रेनों का बदला समय, देखिए लिस्ट
Indain Railways इज्जतनगर मंडल की तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को संचालन 15 सितंबर से होगा। रेल बोर्ड ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के संचालन के निर्देश जारी किए हैं। 05394/93 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर 05311/12 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी तथा 05321/05322 बरेली सिटी-टनकपुर-इज्जतनगर
बरेली, जेएनएन। Indain Railways : इज्जतनगर मंडल की तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को संचालन 15 सितंबर से होगा। रेल बोर्ड ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के संचालन के निर्देश जारी किए हैं। 05394/93 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर, 05311/12 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी तथा 05321/05322 बरेली सिटी-टनकपुर-इज्जतनगर को रेल बोर्ड ने हरी झंडी दी है।
जनसंपर्क अधिकारी इज्जतनगर रेल मंडल राजेंद्र सिंह ने बताया 05394 टनकपुर-पीलीभीत 15 सितम्बर से प्रतिदिन अगले आदेश तक टनकपुर से सुबह 6.55 बजे प्रस्थान कर बनबसा, चकरपुर, खटीमा, मझोला पकड़िया, न्योरिया हुसेनपुर, पीलीभीत सुबह 8.35 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05393 पीलीभीत-टनकपुर 16 सितम्बर से प्रतिदिन पीलीभीत से दोपहर 12.40 बजे चलकर टनकपुर दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार 05311 बरेली सिटी - पीलीभीत 15 सितम्बर से बरेली सिटी से शाम 6.20 बजे चलकर इज्जतनगर, दोहना, भोजीपुरा, डिबनापुर, सेथल, बिजौरिया, शाही, ललौरीखेड़ा से पीलीभीत रात 8.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05312 पीलीभीत-बरेली सिटी 15 सितम्बर से पीलीभीत से रात 9.30 बजे चलकर रात 11.05 बजे बरेली पहुंचेगी। वहीं 05321 बरेली सिटी-टनकपुर 16 सितम्बर से बरेली सिटी से सुबह सात बजे चलकर पीलीभीत 8.45 बजे और टनकपुर 10.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05322 टनकपुर-इज्जतनगर सिटी 16 सितम्बर से टनकपुर से दोपहर 3.30 बजे चलकर पीलीभीत शाम 5.15 बजे, इज्जतनगर शाम 6.40 बजे पहुंचेगी।
चार जोड़ी ट्रेनों के समय किया बदलाव
पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर मंडल की तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव कर उन्हें 15 सितंबर से चलाने के निर्देश दिए हैं। 05327 बरेली सिटी-लालकुंआ 15 सितम्बर से अगले आदेश तक बरेली सिटी से दोपहर 2.45 बजे चलकर लालकुंआ शाम 5.05 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05328 लालकुंआ-बरेली सिटी 15 सितम्बर से अगले आदेश तक लालकुंआ से शाम 5.35 बजे चलकर बरेली सिटी शाम 7.45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी पीलीभीत से सुबह 10.05 बजे चलकर बरेली सिटी पूर्वाह्न 11.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05329 बरेली सिटी-पीलीभीत 16 सितम्बर से बरेली सिटी से सुबह 10.05 बजे चलकर पीलीभीत दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। 05385 बरेली सिटी-पीलीभीत बरेली सिटी से रात 9.10 बजे चलकर पीलीभीत रात 10.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05386 पीलीभीत-बरेली सिटी 16 सितम्बर से पीलीभीत से सुबह 7.20 बजे चलकर बरेली सिटी सुबह नौ बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 05391 पीलीभीत-टनकपुर 14 सितम्बर से पीलीभीत से शाम 5.20 बजे चलकर टनकपुर शाम 7.05 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में 05392 टनकपुर-पीलीभीत 16 सितम्बर से टनकपुर से शाम 6.25 बजे चलकर पीलीभीत रात 8.10 बजे पहुंचेगी।