विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 33,624 फॉग डिवाइस भी फेल, रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक 30 ट्रेनों पर लगाया ब्रेक

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:29 PM (IST)

रेलवे द्वारा 33,624 फॉग डिवाइस उपलब्ध कराने और अपग्रेड करने के बावजूद, घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। उत्तर रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक 30 ट्रेनों के संचालन को प्रभावित होने की जानकारी दी है।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. उत्तर रेलवे की ओर से अब तक 30 ट्रेनों के संचालन प्रभावित होने की मिली जानकारी

जागरण संवाददाता, बरेली। घने कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक न लगे, इसके लिए रेलवे ने सभी जोन और मंडल में 33,624 फाग डिवाइस उपलब्ध कराई हैं। इन डिवाइस को अपग्रेड भी किया जा चुका है, इसके बावजूद ट्रेनों को निरस्त और फेरों में कमी शुरू कर दी गई है। ट्रेनें देरी से भी चलना शुरू हो गई हैं।

उत्तर रेलवे की ओर से अब तक कोहरे की वजह से 30 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की सूचना दी जा चुकी है, इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनें भी शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 161 इलेक्ट्रिक इंजन हैं, जिसके लिए 260 फाग डिवाइस उपलब्ध कराई गई हैं।

उत्तर रेलवे ने करीब एक महीने पहले कोहरे से 26 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की सूचना जारी की थी। इसमें 10 निरस्त रहेंगी और 16 के फेरे घटाए जाएंगे। इन ट्रेनों का संचालन दिसंबर से फरवरी तक तीन महीने तक प्रभावित रहेगा।

इनमें 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक, 15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक, 15622 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

वहीं 12583 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल और 12584 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ 15 दिसंबर से 14 फरवरी 2027 तक, 15057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 17 दिसंबर से 11 फरवरी तक और 15058 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 16 दिसंबर से 10 फरवरी तक, 15059 लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल और 15060 भी 15 दिसंबर से 14 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।

इसके अलावा 15725/15726 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 15909/15910 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस, 15035/15036 दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस, 15119/15120 बनारस-देहरादून-बनारस एक्सप्रेस के फेरों में कटौती की है।

साथ ही 15127/15128 बनारस-नई दिल्ली-बनरास, 25035/25036 मुरादाबाद-रामनगर-मुरादाबाद, 15074/15073 टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर, 15076/15075 टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस के फेरों में दिसंबर से फरवरी तक कटौती की गई है।

इसके अलावा 14695 काठगोदाम-जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 जनवरी से दो मार्च तक, 14696 जम्मूतवी-काठगोदाम 10 जनवरी से 28 फरवरी तक, 14697 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम 12 जनवरी से दो मार्च, 14698 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल 11 जनवरी से एक मार्च 2027 तक प्रत्येक सोमवार को निरस्त रहेगी।

11 घंटे तक की देरी से आईं ट्रेनें

बरेली जंक्शन पर सोमवार को कई ट्रेनें देरी से आईं। 54075 दिल्ली-चंदौसी पैसेंजर दो घंटे, 22423 जन साधारण सुपर फास्ट एक्सप्रेस नौ घंटे, 04013 आनंद विहार स्पेशल, 04311 योगनगरी स्पेशल, 05579 आनंद विहार स्पेशल, 15211 जननायक एक्सप्रेस, 04671 अमृतसर स्पेशल 11 घंटे, 03438 मालदा टाउन एक्सप्रेस तीन घंटे, 04241 अयोध्या कैंट स्पेशल पांच घंटे, 05102 गोरखपुर स्पेशल और 04640 मुजफ्फरपुर स्पेशल दो-दो घंटे सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से आईं।

यह भी पढ़ें- 'सीमा में घुसा दुश्मन का विमान...' बरेली में सायरन बजते ही 10 मिनट के लिए हुआ ब्लैकआउट, मच गई अफरा-तफरी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।