विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2022: बदायूं में मदरसा संचालक को तिरंगा यात्रा निकालने से रोका, किया पथराव

By Ravi MishraEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2022 03:02 PM (GMT+05:30)

Badaun Independence Day बदायूं में तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर कुछ युवकाे का मदरसा संचालक इमाम से विवाद हाे गया। इमाम का आरोप है कि आरोपिताें ने उनके साथ मारपीट की।इसके साथ ही मदरसे पर पथराव भी किया।

Independence Day 2022: बदायूं में मदरसा संचालक को तिरंगा यात्रा निकालने से रोका, किया पथराव
Independence Day 2022: बदायूं में मदरसा संचालक को तिरंगा यात्रा निकालने से रोका, किया पथराव

बदायूं, जागरण संवाददाता। Badaun Independence Day 2022: बदायूं में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकालने की तैयारी कर रहे मदरसा (Madarsa) संचालक और युवकों के बीच विवाद हो गया। इमाम के तिरंगा यात्रा निकालने की बात कहने पर विरोध करने वाले मुस्लिम भड़क गए। जिसके चलते उन्होंने इमाम की जहां पिटाई कर दी। वहीं मदरसे पर पथराव भी किया।जिसके बाद आरोपित फरार हो गए।

मामला उझाान के मानकपुर रोड़ स्थित मदरसा का है। यहां इमाम मो. रिजवान बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे।यह देख उसी मुहल्ले के मुस्लिम लोग उनके पास पहुचे और तिरंगा यात्रा निकालने का विरोध किया। इमाम मो रिजवान ने भी उनका विरोध करते हुए तिरंगा यात्रा निकालने देने की बात कही।

इस पर मुस्लिम युवक भड़क गए और उन्होंने इमाम को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं मदरसे और इमाम पर पथराव भी किया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। जहां पुलिस की जीप देख कर आरोपित युवक फरार हो गए। इमाम ने पुलिस को तहरीर देते हुए पूरा मामला विस्तार से बताया।

वहीं कोतवाल हरपाल सिंह से लेकर सीओ शक्ति सिंह तक मामले को पुराने विवाद और महज मारपीट का बता रहे हैं।उनका कहना है कि मदरसे पर झंडा फहराया जा रहा था, लोगों ने नई परंपरा डाले जाने का विरोध किया, लेकिन वहां तिरंगा फहराया गया। तिरंगा यात्रा रोके जाने की बात गलत है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।