विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में लव जेहाद के मामले में भड़के भाजपाइयों ने थाने में की तोड़फोड़, पुलि‍स ने चलाईंं लाठि‍यांं

By Ravi MishraEdited By:
Published: Tue, 20 Oct 2020 02:45 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 03:49 PM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के बरेली में लव जेहाद के मामले में मंगलवार को भाजपाइ भड़क गए। ज‍िसके बाद क‍िला थाने पहुंचे ...और पढ़ें

बरेली में लव जेहाद के मामले में भड़के भाजपाईयों ने थाने में की तोड़फोड़, पुलि‍स ने चलाई लाठि‍यां
बरेली में लव जेहाद के मामले में भड़के भाजपाईयों ने थाने में की तोड़फोड़, पुलि‍स ने चलाई लाठि‍यां

बरेली, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के बरेली में लव जेहाद के मामले में मंगलवार को भाजपाइ भड़क गए। ज‍िसके बाद क‍िला थाने पहुंचे भाजपाइयों ने जहां जमकर हंगामा क‍िया वहीं तोड़फोड़ भी शुरु कर दी। पुलि‍स ने हालात काबू करने के ल‍िए लाठीचार्ज क‍िया। इसके साथ ही वह सीओ से भी भि‍ड़ गए। दरअसल 17 अक्‍टूबर को आठ लाख नकदी व जेवरों के साथ संदि‍ग्‍ध हालातों में नाबालि‍ग छात्रा गायब हुई थी। इस मामले में गायब छात्रा के पर‍िजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप लगाए थे। इसी मामले को लेकर भाजपाइ आक्रोश व्‍यक्‍त करने क‍िला थाने पहुंचे थे।  

गायब हुई छात्रा का वीडि‍यो वायरल

गायब हुई छात्रा का मंगलवार को वीडि‍यो वायरल हुआ। जि‍समें छात्रा ने अपने आप को बाल‍िग बताते हुए मर्जी से शादी करने की बात कह रही है।

अफसर बोले चार टीमेंं कर रही तलाश

इस मामले में एसपी स‍ि‍टी ने बताया क‍ि छात्रा और आरोपि‍त की तलाश में चार टीमें लगाई गई है। जो दोनों की तलाश कर रही है। दोनों के म‍िलने के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जाएगी। हालांक‍ि मामले में छात्रा ने वीडि‍यो वायरल कर अपने बालि‍ग होने की बात कह रही है।

ये है पूरा मामला 

बरेली कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा कोचिंग जाने के दौरान संद‍िग्ध हालात में लापता हो गई थी छात्रा अपने साथ घर मे रखे लाखों रुपये जेवर भी लेकर गई है। परिजनों ने एक दूसरे समुदाय के युवक पर छात्रा को रुपयों के लिए गायब करने और उसकी हत्या करने की आशंका जाहिर की थी।

परिजनों के अनुसार छात्रा दिमागी रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। प्रेमनगर निवासी एक निजी कॉलेज में बड़े पद पर तैनात छात्रा के पिता ने आरोप कि उनकी बेटी 17 वर्ष की है। बेटी की इस समय मानसिक स्‍थि‍त‍ि ठीक न होने की बात कहीं थी। शनिवार को कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी फिर वापस नहीं लौटी।   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।