Move to Jagran APP

पीलीभीत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, पति फरार : Pilibhit News

शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में अनबन हो गई। इसके बाद जयवंती मायके में आकर रहने लगी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 09:47 PM (IST)
पीलीभीत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, पति फरार : Pilibhit News
पीलीभीत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, पति फरार : Pilibhit News

पीलीभीत, जेएनएन : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मृतका के परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के ग्राम बरी निवासी गेंदनलाल की पुत्री जयवंती (35) का विवाह वर्ष 2007 में इसी थाना क्षेत्र के गांव चौरा खेड़ा में मूलचंद के साथ हुआ था। बताते हैं कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में अनबन हो गई। इसके बाद जयवंती मायके में आकर रहने लगी। इसी दौरान बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र पर उसकी नियुक्ति कार्यकर्ता के पद पर हो गई।

महिला के इकलौते भाई जितेंद्र की कैंसर से मौत हो गई थी। उसके बाद जयवंती का पति अपनी ससुराल आने जाने लगा। मृतका के पिता का कहना है कि गुरुवार की रात उसके दामाद ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। उन्होंने थाने में दामाद के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मृतका के परिजनों से जानकारी ली।

नि:संतान थी जयवंती

शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में अनबन हो गई और जयवंती मायके में आकर रहने लगी। उसके कोई संतान नहीं है। वह अपने भतीजे-भतीजी के सहारे ही अपना जीवन गुजार देना चाहती थी।

पति से हमेशा मिला तिरस्कार

मूलचंद न जाने क्यों जयवंती को पसंद नहीं करता था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति से तिरस्कृत हो जाने के बाद महिला अपने मायके में रहने लगी। नौ साल तक पति ने उसकी खैर खबर नहीं ली।

दो साल पहले हुई थी जितेंद्र की मौत

जयवंती के इकलौते भाई जितेंद्र की दो साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसके बाद ही मूलचंद का अपनी ससुराल में आना जाना शुरू हो गया था। इससे पहले शादी के बाद से कभी वह अपनी ससुराल नहीं गया।

रात से ही फरार है मूलचंद

रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह जयवंती का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला, तब पता चला कि उसका पति तो रात में ही फरार हो गया है। इसी वजह से उस पर हत्या का शक गहरा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.