सर्किल रेट : आज होगा फैसला, कितना महंगा होगा घर Bareilly News
एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू किए जाने हैं। उसके लिए एक माह से तैयारी चल रही है।
बरेली, जेएनएन : सर्किल रेट में पांच से 20 फीसद इजाफे की तैयारी पर तमाम आपत्तियां आईं। बिल्डर, व्यापारी, किसान से लेकर आमजन तक ने रेट बढ़ाने को गलत बताया। लेकिन, घर कितना महंगा होगा इस पर बुधवार को डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी की बैठक में फैसला होगा। प्रस्तावित रेट पर आईं 40 से ज्यादा आपत्तियों का निस्तारण भी होगा।
एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू किए जाने हैं। उसके लिए एक माह से तैयारी चल रही है। अधिक आपत्तियां आने पर अब 10 फीसद तक ही इजाफे पर सहमति बन रही है।
ये प्रस्तावित किए गए हैं रेट
- जगह वर्तमान राशि (हजार में) प्रस्तावित
- बरेली जंक्शन से जेल रोड़ 46 52
- जेल रोड से चौकी चौराहा तक 46 52
- चौकी चौराहे से अयूब खां चौराहा 56 63
- अयूब खां से नावेल्टी चौराहे तक 62 70
- चौकी चौराहा से गांधी उद्यान 55 62
- सर्किट हाउस चौराहे से हेड पोस्ट आफिस 45 51
- सर्किट हाउस चौराहे से आवास विकास होते कालोनी 45 51
- चौपुला चौराहे से कुतुब खाने तक 46 52
- गांधी उद्यान से श्यामगंज तक 45 51
- रामपुर बाग से बरेली कॉलेज तक 50 56
- नावेल्टी चौराहे से घंटाघर कुतुबखाना तक 60 68
- अयूब खां चौराहे से बरेली कॉलेज तक 52 59
- चौकी चौराहे से बरेली कॉलेज 50 56
बुधवार को सर्किल रेट के संबंध में बैठक बुलाई है। उसमें नए रेट को लेकर फैसला होगा। रेट ज्यादा नहीं बढ़ाए जाएंगे। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप