Move to Jagran APP

बरेली में मृतका के पिता ने आरोपी की बहन बहनोई पर भी लगाया आरोप, कहा बेटी की मौत की जानकारी उनसे ही मिली थी

नवाबगंज में किशोरी को शादी के बहाने घर से ले जाकर उससे दुष्कर्म और हत्या के मामले में मृतका के पिता ने आरोपी की बहन और बहन के खिलाफ भी पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि घटना में आरोपी की बहन और बहनोई भी शामिल हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 08:10 PM (IST)
बरेली में मृतका के पिता ने आरोपी की बहन बहनोई पर भी लगाया आरोप, कहा बेटी की मौत की जानकारी उनसे ही मिली थी
मृतका के पिता ने आरोपी की बहन और बहन के खिलाफ भी पुलिस को तहरीर दी है।

बरेली, जेएनएन। नवाबगंज में किशोरी को शादी के बहाने घर से ले जाकर उससे दुष्कर्म और हत्या के मामले में मृतका के पिता ने आरोपी की बहन और बहन के खिलाफ भी पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि घटना में आरोपी की बहन और बहनोई भी शामिल हैं। उन्होंने ही उसे बेटी की हत्या करने की जानकारी दी थी। क्षेत्र के ग्राम हिमकरा निवासी 12 वर्षीय किशोरी नौ फरवरी को अपनी मां के साथ जादोपुर गांव से जरुरी सामान खरीदने के लिए गयी थी। इसी बीच ग्राम हिमकरपुर चमरौआ निवासी विकास कुमार पुत्र तुलाराम उसे शादी के बहाने बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे रात भर पिपरा नानकार गांव के पास स्थित एक गन्ने के खेत में रखकर उससे दुष्कर्म किया। सुबह वह उसे अपने साथ दिल्ली ले जाने वाला था। इसी बीच उसने किशोरी को फोन पर किसी से बात करते देखा तो उसे उसका किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग होने का शक हुआ। जिससे गुस्साए युवक ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी। इसी बीच किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी तो पुलिस ने तहरीर दिए जाने के दो दिन बाद आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की। जिस पर उसने किशोरी की हत्या करने की बात स्वीकार की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। अब किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी के बहन और बहनोई भी घटना में शामिल हैं। क्योंकि उन्होंने ही बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी दी थी। उनका आरोप है कि आरोपी ने भी घटना में अपने साथ बहन और बहनोई के शामिल होने की बात स्वीकार की थी। मंगलवार को किशोरी के पिता ने आरोपी की बहन और बहनोई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.