बरेली में बर्थडे पार्टी की दावत ना मिलने से नाराज पड़ोसी ने की चाचा की हत्या, चाकू से रेता गला
बरेली में एक किशोर की जन्मदिन पार्टी में दावत न मिलने से बौखलाए पड़ोसी ने उसके चाचा की चाकू से ...और पढ़ें
-1791832736279_m.webp)
मृतक का फाइल फोटो।
HighLights
जन्मदिन पार्टी में दावत न मिलने पर चाचा की हत्या।
शराबी पड़ोसी ने चाकू से गला रेता, कई प्रहार किए।
आरोपित विशाल को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बचाया।
जागरण संवाददाता, बरेली। किशोर की जन्मतिथि पार्टी में सोमवार रात उनके चाचा की हत्या कर दी गई। दावत नहीं मिलने से बौखलाए आरोपित ने उनके दरवाजे पर हंगामा किया। इसका विरोध करने पर किशोर के चाचा का गला रेता, कई अन्य प्रहार भी किए। हत्याकांड से आक्रोशित भीड़ ने आरोपित विशाल को बंधक बनाकर पीटा। उसे छुड़ाने के लिए फोर्स को दीवार कूदकर घर के अंदर जाना पड़ा।
देर रात पीड़ित पक्ष ने आरोपित विशाल के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया। शीशगढ़ के गोकुलपुर गांव में रहने वाले सुरेंद्र कुमार अपने घर में बेटे की जन्मतिथि पार्टी कर रहे थे। उसमें स्वजन, रिश्तेदार एवं गांव के कुछ लोग शामिल थे। ग्रामीणों के अनुसार रात 9.30 पड़ोसी विशाल कुमार शराब के नशे में उनके दरवाजे पर अपशब्द कहने लगा। वह दावत नहीं मिलने से बौखलाया हुआ था।
चाकू से किए कई वार
शोर शराबा सुनकर सुरेंद्र के 17 वर्षीय चाचा अर्जुन उर्फ पंकज बाहर आए। उन्होंने विशाल को शांत करना चाहा, मगर वह हाथापाई करते हुए पार्टी में घुसने लगा। यह देखकर अर्जुन ने उसे धक्का दिया। आरोप है कि इतने में विशाल ने उन पर चाकू से कई प्रहार किए, गला भी रेत दिया। चीख-पुकार सुनकर बाहर आए अर्जुन के स्वजन ने आरोपित विशाल को पकड़कर घर के अंदर खींच लिया।

कई अन्य ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने आरोपित को पीटा। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फोर्स ने दरवाजा खटखटाया, मगर किसी ने नहीं खोला। अंदर आरोपित के बंधक होने की सूचना पर फोर्स दीवार फांदकर घर में पहुंची। इसके बाद दर्जनों लोगों से घिरे आरोपित को बमुश्किल बाहर निकालकर थाने पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र अनुसूचित जाति के हैं।
नाबालिग की मौत
आरोपित विशाल ने उन पर जातिगत टिप्पणी भी की थी। गांव पहुंचे क्षेत्राधिकारी बहेड़ी डा. अरुण कुमार ने बताया कि आरोपित विशाल को पकड़ लिया गया है। एसपी उत्तरी संतोष कुमार ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में विवाद के दौरान किशोर की हत्या की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है
