Move to Jagran APP

IG Rajesh Pandey Platinum Disk Award : देश जल रहा था लेकिन बरेली में कायम था लॉ एंड ऑर्डर

IG Rajesh Pandey Platinum Disk Award News श्रीप्रकाश शुक्ला जैसे दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर करने में अहम भूमिका निभाने वाले बरेली के आइजी राजेश कुमार पांडेय इस बार गणतंत्र दिवस पर प्लेटिनम डिस्क अवार्ड से सम्मानित होंगे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 03:27 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 03:27 PM (IST)
IG Rajesh Pandey Platinum Disk Award : देश जल रहा था लेकिन बरेली में कायम था लॉ एंड ऑर्डर
IG Rajesh Pandey Platinum Disk Award : देश जल रहा था लेकिन बरेली में कायम था लॉ एंड ऑर्डर

बरेली, जेएनएन। IG Rajesh Pandey Platinum Disk Award News : श्रीप्रकाश शुक्ला जैसे दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर करने में अहम भूमिका निभाने वाले बरेली के आइजी राजेश कुमार पांडेय इस बार गणतंत्र दिवस पर प्लेटिनम डिस्क अवार्ड से सम्मानित होंगे। उन्हें पुलिस महकमे का यह सर्वोच्च अवार्ड सीएए, एनआरसी, अयोध्या राम मंंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दौरान लाॅ एंड ऑर्डर व्यवस्था कायम रखने के लिए दिया जा रहा है। 

loksabha election banner

बेहतर फील्ड वर्किंग के लिए दिया जा रहा अवार्ड

गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाला यह अवार्ड दो आधार पर प्रदान किया जाता है। आई जी राजेश पांडेय के अनुसार उन्हें यह अवार्ड फील्ड वर्किंग के लिए दिया जा रहा है। अन्य कई पुलिस अधिकारियों को यह अवार्ड सर्विस रिकार्ड के आधार पर भी  प्रदान किया जा रहा है। 

देश जल रहा था लेकिन बरेली जोन में थी शांंति 

सीएसए के विरोध को लेकर एक ओर जहां पूरा देश जल रहा था वहीं बरेली मंडल में लॉ आर्डर एंड आर्डर कि स्थिति काफी हद तक कायम थी। जिसमें आइजी राजेश पांंडेय की भूमिका अहम थी। इसके अलावा राम मंदिर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी बरेली में लाॅ एंड आर्डर की स्थिति बनी रही। बरेली में क्राइम ब्रांच की टीम पर कार्रवाई करने में भी उनकी भूमिका काफी अहम रही।  

सूदखोरों के खिलाफ चलाया ऑपरेशन मुक्ति 

बरेली आइजी ने लॉकडाउन के बाद बढ़़ने वाले सूदखोरी के मामले में लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन मुक्ति चलाया। जिसे बाद में पूरे प्रदेश स्तर पर चलाया गया। इसके अलावा उन्होंने अवैध असलहों के खिलाफ ऑपरेशन पाताल चलाया। जिसमें तीन दिन में पुलिस ने चारो जिलों पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली में 1500 अवैध असलहे बरामद किए गए। ऑपरेशन बंजारा चलाकर घुमंतू गैंग को चिंंहित कर कार्रवाई की। 

गोल्ड और सिल्वर डिस्क से भी हो चुके सम्मानित 

बरेली आइजी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार उन्हें 15 अगस्त 2018 में उन्हें सिल्वर डिस्क मिली थी। उस दौरान उनकी तैनाती मेरठ में थी। इसके बाद 26 जनवरी 2019 में गोल्ड डिस्क से नवाजा गया था। अब उन्हें प्लेटिनम डिस्क से सम्मानित किया जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.