विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी ने बनाया शहर में रहने का दबाव, मना किया तो ससुर और सालों ने बीच रास्ते में सरेआम कर दिया ये कांड!

Published: Fri, 27 Mar 2026 03:43 PM (IST)

परवेज ने न्यायालय में शिकायत की कि पत्नी के शहर में रहने के दबाव के बाद मना करने पर वह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

संवाद सहयोगी, फरीदपुर (बरेली)। थाना क्षेत्र के ग्राम गौसगंज सराय निवासी परवेज ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी शादी 26 फरवरी वर्ष 2025 में नबी राजा निवासी ग्राम खेलम थाना अलीगंज की पुत्री साइना के साथ हुई थी। निकाह के बाद से ही उसकी पत्नी शहर में मकान किराए पर लेकर रहने का दबाव डालने लगी।

उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसने शहर में किराए का मकान लेकर रहने से मना कर दिया। इसके बाद वह अपने मर्जी से अपने मायके चली गई। वह कई बार उसे लेने गया लेकिन वह वापस नहीं आई।

23 जून 2025 को जब वह शाम को फरीदपुर से अपनी बाइक से अपने गांव जा रहा था तभी मैंसर खां व सगीर ने उसे रास्ते में घेर कर जबरन उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और उसकी बाइक लूट ले गए।

24 जून 2025 को शाम नबी रजा, साहिव अली, साईना निवासी ग्राम खेलम थाना अलीगंज, मैसर खा, उसकी पत्नी नसरीन निवासी ग्राम गौसगंज सराय, सगीर निवासी ग्राम पदारथपुर उसके घर में घुस आए और उसके घर में रखा उसके भाई का समस्त घरेलू सामान सोने चांदी के आभूषण गाड़ी में भरकर ले गए।

साहिब अली व मैसर ने जान से मारने की नीयत से उसका गला घोटने का प्रयास किया। उक्त घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी मगर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने न्यायालय की शरण ली न्यायालय के निर्देश पर थाना पुलिस ने उसके ससुर नबी राजा सहित छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


यह भी पढ़ें- जब सबने कहा 'हादसा नहीं हुआ', तब बरेली नगर आयुक्त की इस एक जिद ने बदल दिया पूरा सच!