विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब सबने कहा 'हादसा नहीं हुआ', तब बरेली नगर आयुक्त की इस एक जिद ने बदल दिया पूरा सच!

Published: Fri, 27 Mar 2026 05:08 AM (IST)

बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर नाले में गिरे युवक की तलाश में नगर आयुक्त संजीव कुमार ने अथक प्रयास ...और पढ़ें

सेटेलाइट बस स्टैंड पर खुले नाले में डूबे युवक की तलाश के दौरान मौजूद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, साथ में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय व अन्य अधिकारी। जागरण

सेटेलाइट बस स्टैंड पर खुले नाले में डूबे युवक की तलाश के दौरान मौजूद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, साथ में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय व अन्य अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. मंगलवार रात 9.29 बजे युवक के नाले में गिरने के धूमिल वीडियो के आधार पर शुरू हुआ था राहत एवं बचाव कार्य

जागरण संवाददाता, बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड पर मंगलवार रात साढ़े नौ बजे रात से नाले में गिरे युवक की खोजबीन शुरू होने से अभियान के समाप्ति तक नगर आयुक्त मौके पर डटे रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ के अधिकारी-कर्मचारी भी राहत एवं बचाव कार्य में अपनी-अपनी तरह से सुझाव देते नजर आए।

मगर, एसडीआरएफ और निगम के सफाई कर्मियों की अलग-अलग टीमों द्वारा बुधवार देर शाम तक कई बार नाले में उतरने के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर घटना को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल उठने लगे।

कोई वीडियो के धूमिल होने की बात कहते हुए किसी व्यक्ति के नाले में गिरने पर आशंका जता रहा था तो कोई नाले में कम पानी होने की बात कह घटना होने की स्थिति में तत्काल ही युवक के मिल जाने की बात कहता रहा।

इन सबके बीच वहां मौजूद अधिकतर लोग घटना के असत्य होने की बात कहते हुए राहत एवं बचाव कार्य को खत्म करने की अपील करने लगे। मगर, इसके बाद भी नगर आयुक्त संजीव कुमार झुके नहीं।

सभी की बात को एक तरफ रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण को प्रमुखता देते हुए रामपुर से रोड ब्रेकर मशीन मंगाकर राहत एवं बचावकार्य को जारी रखने को कहा।

इसका परिणाम रहा कि गुरुवार तड़के युवक का शव घटना स्थल पर ही बरामद किया जा सका। इस पूरे अभियान के दौरान नगर आयुक्त के मौके पर रहकर किए गए प्रयास की सराहना होती रही।


यह भी पढ़ें- बरेली नाले में गिरे युवक का शव मिला, 30 घंटे बाद खत्म हुई तलाश