बदायूं में फांसी के फंदे पर पत्नी की लाश झूलते देख पति ने खाया जहर Badaun News
बदायूं में पत्नी की लाश फंदे पर झूलते देख पति ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। घटना उस वक्त घटी जब पति पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
बदायूं, जेएनएन। बदायूं में पत्नी की लाश फंदे पर झूलते देख पति ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। घटना उस वक्त घटी जब पति पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में अपनी तफ्तीश शुरु कर दी है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांवा सर्वा में रहने वाले मुकेश यादव का अपनी पत्नी रजनी से किसी बात काे लेकर विवाद हो गया। दोनो के बीच विवाद बढ़ने पर रजनी ने अावेश मेें आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पत्नी की लाश फंदे पर लटकती देख मुकेश ने भी जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुुची पुलिस ने मुकेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के मुख्य कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।