विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद 36 घंटे बनाए रखा बंधक, वारदात के छ‍ह दिन बाद लिखी प्राथमिकी

By Vivek BajpaiEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 11:19 PM (IST)

Gang misdeed in Bareilly 29 अगस्त की सुबह चार बजे उसकी 17 वर्ष की बेटी घर के बाहर दरवाजे पर ...और पढ़ें

Gang misdeed in Bareilly: एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Gang misdeed in Bareilly: एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बरेली, जागरण संवाददाता। Gang misdeed in Bareilly: नवाबगंज क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर चार लोग घर के दरवाजे से उठा ले गए। 36 घंटे तक बंधक बनाए रखा। शिकायती पत्र के बाद भी पुलिस मामले झुठलाने में लग गई। आरोप है कि कार्रवाई के बजाय टालमटोल करने लगी। मामला एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज तक पहुंच गया। पुलिस ने घटना के छह दिन बाद शनिवार को चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी है।

यह भी पढ़ें:- Pilibhit News: दुष्कर्म में विफल होने पर अनुसूचित जाति की किशोरी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

घटना क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के एक व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। 29 अगस्त की सुबह चार बजे उसकी 17 वर्ष की बेटी घर के बाहर दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान अखलाक, जुनैद, अरबाज व शफीक पड़ोस के ही एक घर में बैठे थे। बेटी को बाहर अकेले देखा तो उसे पकड़ लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। अपहरण करके गांव के बाहर खेत में ले गए।

चारों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल भी हो गई, मगर आरोपित नहीं माने। 36 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। काफी तलाश के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। कई घंटे तक किशोरी के साथ हैवानियत के बाद आरोपित धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद बाद में वह गांव के कब्रिस्तान के पास रोती मिली। घर आने पर पूछा तो आपबीती बताई।

छह दिन पूर्व ही वह दिल्ली से लौटे तो ग्रामीण ने उसे जानकारी दी। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, मगर पुलिस ने मामला झूठा बताकर टाल दिया। कार्रवाई के नाम पर टरकाने लगी। मामले में न्याय न मिलने पर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई की। शनिवार को चारों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है।