विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News: बरेली में हिंदू किशोरी का मुस्लिम ने अपहरण कर क‍िया मतांतरण का प्रयास, पिता व मां ने धमकाया

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 06 May 2023 11:40 AM (GMT+05:30)

यूपी के बरेली में एक बार फ‍िर धर्म पर‍िवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्‍ल‍िम युवक ने ह‍िन्‍दू ...और पढ़ें

Bareilly News: बरेली में क‍िशोरी का अपहरण कर धर्म पर‍िवर्तन का प्रयास
Bareilly News: बरेली में क‍िशोरी का अपहरण कर धर्म पर‍िवर्तन का प्रयास

बरेली, जागरण संवाददाता। Conversion In UP हिंदू किशोरी का मुस्लिम राशिद अपहरण कर ले गया। आरोप है कि आरोपित युवती पर मतांतरण कर जबरन निकाह का दबाव बना रहा है। युवती की मां ने आरोपित के पिता व मां से शिकायत की तो उसे धमकाया गया जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया।

आरोपित युवक राशिद, उसके पिता मकसूद हुसैन व उसकी मां के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी लिख ली है। दो संप्रदायों का मामला होने के चलते कोतवाली पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।युवती की मां के मुताबिक, आरोपित राशिद का उनके घर आना-जाना था। फोन पर वह बेटी से बात भी करता था।

राशिद के साथ उसके पिता मकसूद व उसकी मां बेटी पर मतांतरण कर जबरन निकाह का दबाव बना रहीं थीं। 28 अप्रैल को बेटी दिन में करीब साढ़े 11 बजे बाजार से सामान खरीदने के लिए निकली थी। फिर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तब राशिद पर शक हुआ। उसके घर पहुंची तो वह भी गायब था। उसके पिता व मां से शिकायत की तो दोनों ने कहा कि खुद अपनी लड़की की सुरक्षा नहीं कर पाती।

हमारे बेटे पर इल्जाम लगाती है। फिर धमकाकर भाग दिया। आरोप लगाया कि आरोपित के मुस्लिम होने के चलते उन्होंने बेटी की शादी से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आरोपितों ने यह घटना की। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।