Move to Jagran APP

Hathras Case : राहुल प्रियंका की गिरफ्तारी पर बरेली में भड़के कांग्रेसी, जलाया नीतियों का पुतला

हाथरस जा रहे कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा को रास्ते में ही गिरफ्तार किए जाने के विरोध में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में चौकी चौराहे पर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

By Ravi MishraEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 08:37 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 08:37 PM (IST)
Hathras Case : राहुल प्रियंका की गिरफ्तारी पर बरेली में भड़के कांग्रेसी, जलाया नीतियों का पुतला
राहुल प्रियंका की गिरफ्तारी पर बरेली में भड़के कांग्रेसी, जलाया नीतियों का पुतला

बरेली, जेएनएन। हाथरस जा रहे कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा को रास्ते में ही गिरफ्तार किए जाने के विरोध में महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में चौकी चौराहे पर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में इस समय जंगलराज चरम पर है।

loksabha election banner

प्रदेश में एक के बाद एक रोजाना दुष्कर्म व हत्या हो रही है। वहीं योगी सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इस दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां, रामदेव पांडेय, मोनू पांडेय, विष्णु शर्मा, नीतू शर्मा, प्रभातगिरी गोस्वामी, सौरभ राठी, बिलाल कुरैशी, पारस शुक्ला, अवनीश चौबे समेत अन्य मौजूद रहें। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में श्यामगंज चौराहा स्थित जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सरकार से इस्तीफा की मांग करते हुए कंपनी गार्डन चौराहे पर बैठ गए। इस दौरान अनुज गंगवार, राज शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, दिनेश, मोहम्मद अकरम सैफी, इमरान रजा, डॉ हरीश गंगवार, अवनीश बख्शी टोनू, दीपक बाल्मीकि, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.