विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिम संचालक ने डॉक्टर महिला को नशीली ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, 50 लाख की मांगी रंगदारी, गिरफ्तार

Published: Tue, 05 May 2026 09:24 PM (IST)

बरेली में अल्टीमेट फिटनेस जिम के संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम ने एक महिला डॉक्टर को नशीली ड्रिंक ...और पढ़ें

हिंदू महिला डाक्टर से दुष्कर्म का आरोपित अकरम बेग साथ में उसका भाई आलम सौ. पुलिस

हिंदू महिला डाक्टर से दुष्कर्म का आरोपित अकरम बेग साथ में उसका भाई आलम सौ. पुलिस

HighLights

  1. प्री वर्कआउट ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर करता बेहोश, जिम के अंदर बने कमरे में की घटना

जागरण संवाददाता, बरेली। सिविल लाइंस में बड़ा डाकखाना के पास स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में हिंदू महिला डाॅक्टर से दुष्कर्म किया गया। जिम संचालक अकरम बेग व उसके भाई आलम ने उनकी प्री वर्कआउट ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाई और जिम के अंदर बने कमरे में घटना को अंजाम दिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से पूरी घटना का वीडियो रिकार्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे।

आरोपित अकरम ने महिला से पहले 10 लाख और फिर बाद में 50 लाख रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से कई नशीली दवाएं भी बरामद हुई हैं।

कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला डाॅक्टर ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उन्होंने सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम ज्वाइन की थी। वहां पर उनकी मुलाकात आर्मी साल्वेशन रोड निवासी जिम संचालक अकरम बेग से हुई थी। अकरम ही जिम का ट्रेनर भी है।

महिला डाॅक्टर का आरोप है कि जिम कराने के बहाने अकरम ने महिला डाॅक्टर से जान पहचान बढ़ाई और फिर दोस्ती कर ली। वह फिटनेस के लिए रोज उन्हें प्री वर्कआउट ड्रिंक खुद बनाकर देता था। आरोप है कि उसी ड्रिंक में आरोपित नशे की गोलियां मिलाकर देने लगा।

आरोप है कि नशे की हालत में आरोपित ने जिम के अंदर ही बने कमरे में उनके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जब महिला डाॅक्टर को इस बारे में आभास हुआ तो उन्होंने दूरियां बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि तब आरोपित ने उन्हें अपने फोन में महिला की कई अश्लील वीडियो दिखाई।

इसके बाद पति को भेजने की बात कहकर फिर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब महिला डाॅक्टर ने जिम संचालक अकरम से मिलना छोड़ दिया तो वह उनके पति व बच्चों का पीछा करने लगा।

आरोप है कि आरोपित ने पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे कई बार रुपये भी वसूले। रुपये नहीं देने पर वह जान से मारने और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे रहा है।

रुपये नहीं तो बेच दो प्लाट, पेन ड्राइव में वीडियो सुरक्षित

महिला का आरोप है कि आरोपित काल कर उन्हें धमकी देता था कि 50 लाख रुपये रंगदारी चाहिए। जब महिला डाॅक्टर ने कहा कि उनके पास अब रुपये नहीं हैं तो आरोपित ने कहा कि गहने गिरवी रखकर दो। इस पर तैयार नहीं हुई तो कहा कि हाल में खरीदा गया प्लाट बेच दो।

धमकाया कि अगर रुपये नहीं दिए तो जिस पेन ड्राइव में उनकी वीडियो हैं वह किसी को बेच देगा। महिला का आरोप है कि उसके इस पूरे खेल में उसका भाई आलम भी शामिल हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी लिखकर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

 

महिला के शिकायती पत्र पर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से कई नशीली गोलियों समेत अन्य गोलियां बरामद हुई हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।

- आशुतोष शिवम, सीओ सिटी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-गाजियाबाद को पीछे छोड़ रहा बरेली: 4 साल में बिके 9400 प्लॉट, ₹1.80 लाख तक पहुंची कीमतें