विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी! 1 नवंबर से नए टाइम पर चलेगी ट्रेन, बचेंगे कई घंटे

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:11 PM (IST)

गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस का समय 1 नवंबर से बदल जाएगा, जिससे यात्रियों को 644 किलोमीटर की दूरी कम समय में तय ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे

HighLights

  1. पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को होगी राहत

जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे ने 15009/15010 गोरखपुर-इज्जतनगर- गोरखपुर एक्सप्रेस का समय एक नवंबर से परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। नई समय-सारिणी से ट्रेन 644 किलोमीटर की दूरी कम समय में भी तय करेगी। इसके अलावा कुछ स्टेशनों पर समय बदलाव से यात्रियों को अधिक फायदा मिलेगा।

गोरखपुर-इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन पहले पीलीभीत से गोरखपुर तक होता था। पिछले वर्ष 27 नवंबर से ट्रेन का संचालन इज्जतनगर तक शुरू हुआ लेकिन जिससे इस में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती गई लेकिन ट्रेन समय अधिक लेती है।

जिसकी वजह से इसके समय में बदलाव की मांग हो रही थी। जुलाई में इसके समय में परिवर्तन के लिए गोरखपुर मुख्यालय से इज्जतनगर और लखनऊ मंडल से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद अब ट्रेन का समय परिवर्तित कर दिया गया है। नई समय-सारिणी एक नवंबर से लागू हो जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस एक नवंबर से प्रतिदिन गोरखपुर से 21.00 बजे चलकर मानीराम से 21.20 बजे, पीपीगंज से 21.35 बजे, कैम्पियरगंज से 21.50 बजे, आनंद नगर से 22.05 बजे, बृजमनगंज से 22.20 बजे, उसका बाजार से 22.33 बजे, सिद्धार्थनगर से 22.46 बजे, शोहरतगढ़ से 23.04 बजे, बढ़नी से 23.25 बजे, पचपेड़वा से 23.42 बजे चलेगी।

दूसरे दिन तुलसीपुर से 00.05 बजे, झारखंडी से 00.28 बजे, बलरामपुर से 00.42 बजे, गोंडा से 01.40 बजे, बाराबंकी से 03.40 बजे, गोमती नगर से 04.16 बजे, बादशाह नगर से 04.28 बजे, डालीगंज से 05.15 बजे, मोहिबुल्लापुर से 05.27 बजे, सिधौली से 05.59 बजे, सीतापुर से 06.31 बजे चलेगी।

हरगांव से 06.56 बजे, लखीमपुर से 07.20 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 07.48 बजे, मैलानी से 08.45 बजे, पूरनपुर से 09.43 बजे, पीलीभीत से 10.43 बजे और भोजीपुरा से 11.17 बजे छूटकर इज्जतनगर 11.35 बजे पहुंचेगी। अभी ट्रेन गोरखपुर से 22:15 बजे चलती थी और दूसरे दिन 13:05 बजे इज्जतनगर पहुंचती है।

वहीं वापसी यात्रा में 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस एक नवंबर से प्रतिदिन इज्जतनगर से 17.00 बजे चलकर भोजीपुरा से 17.20 बजे, पीलीभीत से 18.05 बजे, पूरनपुर से 19.22 बजे, मैलानी से 20.10 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 20.30 बजे, लखीमपुर से 21.00 बजे, हरगांव से 21.22 बजे पहुंचेगी।

सीतापुर से 21.53 बजे, सिंधौली से 22.26 बजे, मोहिबुल्लापुर से 22.50 बजे, डालीगंज से 23.55 बजे, दूसरे दिन बादशाह नगर से 00.09 बजे, गोमती नगर से 00.19 बजे, बाराबंकी से 01.02 बजे, गोंडा से 02.30 बजे, बलरामपुर से 03.14 बजे, झारखंडी से 03.24 बजे, तुलसीपुर से 03.47 बजे, पचपेड़वा से 04.10 बजे पहुंचेगी।

बढ़नी से 04.30 बजे, शोहरतगढ़ से 04.50 बजे, सिद्धार्थनगर से 05.12 बजे, उसका बाजार से 05.30 बजे, बृजमनगंज से 05.42 बजे, आनंद नगर से 06.00 बजे, कैम्पियरगंज से 06.15 बजे, पीपीगंज से 06.27 बजे, मानीराम से 06.40 बजे छूटकर गोरखपुर 07.00 बजे पहुंचेगी। अभी ट्रेन इज्जतनगर से 15:40 बजे चलती और दूसरे दिन गोरखपुर 07:00 बजे पहुंचती है।

यह भी पढ़ें- 3 मौतों के बाद भी 5 बार अटकी फाइल! बरेली में रामगंगा पुल के लिए अब कमिश्नर ने संभाली कमान