रामगंगा नदीं में विसर्जित कीं देवी मूर्तियां
दशहरा पर मूर्ति विसर्जन के लिए लोग रामगंगा उत्सव मनाते हुए पहुंचे। प्रशासन की सख्ती के बावजूद मूर्ति विसर्जन के लिए लोग आते रहे। सदर तहसील और सुभाषनगर थाने की टीमें मौके पर डटी रहीं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 01:51 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 01:51 AM (IST)
बरेली, जेएनएन : दशहरा पर मूर्ति विसर्जन के लिए लोग रामगंगा उत्सव मनाते हुए पहुंचे। प्रशासन की सख्ती के बावजूद मूर्ति विसर्जन के लिए लोग आते रहे। सदर तहसील और सुभाषनगर थाने की टीमें मौके पर डटी रहीं।
इस बार दुर्गा पूजन और पंडाल सजावट कोविड की वजह से मानकों के अनुरूप ही रही। दशहरा पर सुबह ही गाड़ियों में मां दुर्गा की मूर्ति के साथ लोग गुलाल उड़ाते हुए नदी तट पर पहुंचते रहे। दोपहर तक करीब 15 दल विसर्जन के लिए रामगंगा नदी तट पर पहुंचे और मूर्तियां विसर्जित कीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें