विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छेड़छाड़ के विरोध पर बरेली में छात्रा को जिंदा जलाया

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 04:04 PM (IST)

आरोप है कि पड़ोसी का बेटा हरिओम मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाने के बहाने घर में घुसा और छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की।

छेड़छाड़ के विरोध पर बरेली में छात्रा को जिंदा जलाया
छेड़छाड़ के विरोध पर बरेली में छात्रा को जिंदा जलाया

बरेली (जागरण संवाददाता)। मोबाइल चार्जिंग के बहाने घर में घुसे एक शोहदे ने छात्रा से छेड़खानी की। विरोध किया तो उसने छात्रा को जिंदा जलाकर मार डाला। गनेशपुर निवासी नोनीराम शाही थाने में होमगार्ड हैं। सोमवार रात में वह एक सिपाही के साथ हाईवे की गश्त पर थे। घर में पत्नी मुकेश कुमारी, बड़ी बेटी बबली व चारों अन्य बच्चे थे।

नोनीराम का आरोप है कि रात लगभग 8.30 बजे बेटी बर्तन धो रही थी। बाकी परिजन गर्मी के कारण छत पर थे। उस दौरान पड़ोसी का बेटा हरिओम मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाने के बहाने घर में घुसा। आरोप है कि बेटी से छेड़छाड़ की कोशिश की। बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचाया, लेकिन पड़ोस में ही आटे की चक्की चलने के कारण ऊपर छत पर बबली की मां और अन्य बच्चों तक आवाज न जा सकी।

मामला खुलने के डर से मनचले युवक ने नोनीराम के घर में ही रखी पिपिया से बबली पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी। आग की लपटें उठने पर छत पर पता चला, तब नीचे भागे, लेकिन तब तक आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया था। बच्चों ने आनन-फानन नोनीराम को फोन पर सूचना दी और बबली को अस्पताल ले गए, वहां से जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में आग का गोला बनी कार, पांच जिंदा जले

देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि बबली मीरगंज के पास अनुविश डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। इसी साल बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी थीं। अब तृतीय वर्ष में पढ़ाई करनी थी। आरोपी युवक गांव से भाग गया। देर रात परिजनों ने शाही थाने की पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में पकड़ा गया अय्याशी का बड़ा अड्डा, हिरासत में दस जोड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।