विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें! 17, 19 और 21 सितंबर को गाजियाबाद में बड़ा ब्लॉक, बरेली-दिल्ली पैसेंजर समेत 11 ट्रेनें प्रभावित

Published: Mon, 14 Sep 2026 07:06 PM (IST)

गाजियाबाद जंक्शन पर विद्युत संपर्क तार बदलने के काम के कारण 17, 19 और 21 सितंबर को तीन दिवसीय ब्लॉक ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर रहेगी निरस्त, कई का मार्ग होगा परिवर्तित

जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के गाजियाबाद जंक्शन यार्ड में विद्युत संपर्क तार बदलने के काम की वजह से 17, 19 और 21 सितंबर को तीन दिन का ब्लाक लिया जाएगा। इस दौरान गाजियाबाद, महरौली, गाजियाबाद और चिपियाना बुजुर्ग रेलखंड पर कार्य की वजह से मुरादाबाद मंडल की 11 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, जिसमें बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक 54075 बरेली जंक्शन-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर 16, 18 एवं 20 सितंबर और 54076 दिल्ली जंक्शन-बरेली जंक्शन पैसेंजर 17, 19 और 21 सितंबर को निरस्त रहेगी।

इसके अलावा 13065, हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 17 सितंबर को और 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 15, 17 एवं 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, टपरी, मेरठ सिटी, गाजियाबाद से चलाई जाएगी।

वहीं 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस 16, 18 एवं 20 सितंबर को टनकपुर से अपने निर्धारित समय से 90 मिनट देरी से 19:50 बजे चलेगी। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल में 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस को 16,18 एवं 20 सितंबर को 70 मिनट देरी से चलेगी।

साथ ही 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस को 16,18 एवं 20 सितंबर को 50 मिनट, 12391 राजगीर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 16,18 एवं 20 सितंबर को 40 मिनट, 14015 रक्सौल जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 15 सितंबर को 25 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

इसके अलावा 14017 रक्सौल जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 17 सितंबर को 25 मिनट और 14013 सुल्तानपुर जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 20 सितंबर को 25 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सावधान! इंटरनेट पर शुगर ठीक करने की फर्जी दवा बेच रहा था गिरोह, बरेली पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार