विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे: 250 KM की दूरी 3 घंटे में, अब बरेली-बदायूं होकर लखनऊ और दिल्ली का सफर आसान

Published: Wed, 29 Apr 2026 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2026 01:41 PM (IST)

गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से बरेली के लोगों को बदायूं के रास्ते लखनऊ और दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली। गंगा एक्सप्रेस-वे का सीधा जुड़ाव भले ही न हो, लेकिन बरेली के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। मंडल के जिला बदायूं से होकर लखनऊ और प्रयागराज तक जबकि दूसरी ओर मेरठ और दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा।

बरेली से वाया बदायूं आसान होगा लखनऊ और दिल्ली का सफर

बुधवार को हरदोई में इसका विधिवत उद्घाटन हो गया। इसके बाद बरेली के लोग भी बदायूं के बिनावर होते हुए एक्सप्रेसवे से लखनऊ और दिल्ली का सफर कर सकेंगे। बरेली से लखनऊ की दूरी 250 किमी है। सड़क मार्ग से पांच से साढ़े पांच घंटे तक का समय लग जाता है।

  • गंगा एक्सप्रेसवे से लखनऊ जाने के लिए 33 किमी दूर बिनावर पहुंचने में आधा घंटे का समय लगेगा।
  • यहां से एक्सप्रेसवे मिल जाएगा, जिससे लखनऊ पहुंचने में बमुश्किल दो से ढ़ाई घंटे का समय लगेगा।
  • इधर से होते हुए उन्नाव, रायबरेली और प्रयागराज तक का सफर सुगम हो जाएगा।
  • इसी तरह मेरठ और दिल्ली जाने के लिए भी बिनावर से गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर किया जा सकेगा।
  • बरेली से दिल्ली की दूरी 275 किमी है।
  • सड़क मार्ग से पहुंचने में पांच से साढ़े पांच घंटे का समय लगता है।
  • गंगा एक्सप्रेसवे से सफर करने में ढ़ाई से तीन घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।
  • एक्सप्रेसवे पर हर 60 किमी पर जरूरी यात्री सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

मंडल मुख्यालय से एक्सप्रेसवे का सीधा जुड़ाव बनाने के लिए बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे को फोरलेन में परिवर्तित किया जा रहा है। मार्ग में आने वाले शहरों और कस्बों के बाहर बाइपास निकाला जा रहा है। हाईवे से एक्सप्रेसवे पर पहुंचना भी सुगम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: जितने KM चलेगा वाहन, उतना कटेगा टोल; प्लाजा पर लगे हाई सेंसर कैमरे

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह का बुलंदशहर में होगा LIVE टेलीकास्ट, 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था