Move to Jagran APP

नए साल में शुरू हो जाएगा चार पुलों का निर्माण

आने वाला साल शहर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 09:35 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 09:35 AM (IST)
नए साल में शुरू हो जाएगा चार पुलों का निर्माण
नए साल में शुरू हो जाएगा चार पुलों का निर्माण

जागरण संवाददाता, बरेली : आने वाला साल शहर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साल की शुरुआत में ही चार नए पुलों का निर्माण शुरू हो जाएगा। उम्मीद यह भी जताई जा रही कि साल भर में काम पूरा हो जाएगा। इससे जहां शहर में यातायात के हालात सुधरेंगे वही जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। आसपास के क्षेत्रों से शहर की कनेक्टिविटी में भी सुधार आएगा। शासन ने हाल ही में चौपुला, सेटेलाइट तिराहा, बीसलपुर रोड व शाहजहांपुर रोड पर नकटिया नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही निर्माण के लिए पहली किश्त भी जारी कर दी है। अब सेतु निगम औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। इसे पूरा करने में एक से डेढ़ महीने का समय लगने का अनुमान है।

loksabha election banner

चौपुला चौराहे पर बनेगा नया थ्री लेन ओवरब्रिज

चौपुला चौराहे पर थ्री लेन के नए ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम का तीसरा खंड करेगा। इसके लिए शासन ने 66 करोड़ रुपये मंजूर कर आठ करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी है। पुल पुलिस लाइंस के गेट से शुरू होकर सिटी सब्जी मंडी से पहले उतरेगा। इसकी लंबाई करीब 780 मीटर होगी और यह पुल सड़क से करीब छह मीटर ऊंचा होगा। ओवरब्रिज के बीच से अयूब खां चौराहे की ओर करीब 280 मीटर का छोटा टू लेन पुल बनेगा। वही, पुलिस लाइंस की ओर से आने वाले वाहनों को बदायूं मोड़ने को थ्री लेन ओवरब्रिज के बीच से 84 मीटर का टू लेन पुल बनेगा।

नकटिया पर हुआ साइट सलेक्शन

बरेली-शाहजहांपुर रोड पर स्थित नकटिया नदी पर पहले से एक पुल बना हुआ है। वहां दूसरे पुल के लिए शासन ने बीते दिनों 5.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृत किया था। शासन ने पहली किश्त भी जारी कर दी है। करीब 70 मीटर लंबे इस पुल के लिए पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम के इंजीनियरों ने साइड सलेक्शन कर लिया है। इसके बाद सेतु निगम का खंड तीन जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। साल की शुरुआत में ही पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

बीसलपुर रोड पर बनेगा फोरलेन पुल

सेतु निगम ने बरेली-बीसलपुर मार्ग पर किलोमीटर दो पर नकटिया नदी के ऊपर फोरलेन सेतु के निर्माण को 12.59 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। शासन ने इसके लिए भी पहली किश्त जारी कर दी है। करीब 70.88 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के साथ ही मुख्य पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण भी विभाग करेगा। इससे बीसलपुर आने-जाने वाले लोगों की राह आसान होगी। जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

वर्जन -

पुलों के निर्माण के लिए शासन ने पहली किश्त जारी कर दी है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुल के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। नए साल तक चारों पुल बनने शुरू हो जाएंगे।

आरके सिंह, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.