विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने छोड़ी पार्टी

By Ashok KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 07 Oct 2026 12:29 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2026 01:24 PM (IST)

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में विरोध करने वालों को पार्टी में पद मिलने पर नाराजगी जताई।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप।

HighLights

  1. पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से इस्तीफा दिया।

  2. 2024 चुनाव में विरोधियों को पद मिलने से नाराज थे।

  3. अगला कदम समर्थकों से चर्चा के बाद तय करेंगे।

जागरण संवाददाता, बरेली। इंटरनेट मीडिया पर टाटा, बाय-बाय लिखकर पोस्ट साझा करने वाले पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बुधवार को खुलकर बात की। उन्होंने भाजपा को छोड़ने का ऐलान कर दिया। पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने अपने अगले कदम पर फिलहाल पर्दा बनाये रखा है। उनका कहना है कि समर्थकों की इच्छा अनुरूप आगे कदम उठाएंगे।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से दिया इस्तीफा

धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी नाराजगी की वजह बताते हुए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 2024 में जब मैंने चुनाव लड़ा और जिन लोगों ने मेरी खुलकर खिलाफत की, वो अगर पार्टी में बड़े पद पर बैठें तो कष्ट होगा। ऐसे लोगों पर पार्टी कोई एक्शन नहीं लेगी तो हम जैसे लोगों को टाटा बाय-बाय कहना ही पड़ेगा। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि नाराजगी की वजह चुनाव में विरोध करने वालों को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलना भी है।

अभी अगले कदम के बारे में नहीं की खुलकर बात

हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी नेता का नाम नहीं लिया। अपने अगले राजनीतिक पड़ाव के बारे में कहा कि पहले समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। उसमें सभी की बात सुनने के बाद आगे की राह तय करेंगे। समर्थक जैसा कहेंगे, वैसा ही करेंगे।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा टिकट कटने के बाद धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट- 'टाटा बाय-बाय', क्या पार्टी छोड़ने का बना लिया मन?