Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता Bareilly News

भाजपा का सदस्यता अभियान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर शुरू हुआ। यह अभियान 12 से 31 अगस्त तक चलेगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 10:13 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 09:58 AM (IST)
सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता Bareilly News
सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता Bareilly News

बरेली, जेएनएन : भाजपा के सदस्यता अभियान में भी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के सभी घरों में जाएं। अभियान का उद्देश्य कमजोर बूथों पर भी पार्टी का जनाधार मजबूत करना है, इसलिए सभी लोग गंभीरता और लगन से सदस्यता अभियान में जुटे। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर कही।

loksabha election banner

भाजपा का सदस्यता अभियान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर शुरू हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाएं। यह अभियान 12 से 31 अगस्त तक चलेगा। इच्छुक लोग भी टोल फ्री नंबर 8980808080 पर कॉल कर पार्टी सदस्य बन सकते हैं। मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी भी सदस्यता अभियान में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. श्याम बिहारी, डीसी वर्मा, केसर सिंह गंगवार, बहोरन लाल मौर्य, छत्रपाल गंगवार, संजीव अग्रवाल, सुभाष पटेल, गुलशन आनंद आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.