कोहरे ने पीलीभीत में दी दस्तक, सड़कों पर रोकी वाहनों की रफ्तार, हाईवे पर रेंग-रेंग कर चले वाहन
Fog knocked in Pilibhit तराई के जिले पीलीभीत में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरेे ने भी दस्तक दे दी है। रविवार को जिले में सुबह से घना कोहरा छाया रहा है। इसके चलते चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बरेली, जेएनएन। Fog knocked in Pilibhit : तराई के जिले पीलीभीत में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरेे ने भी दस्तक दे दी है। रविवार को जिले में सुबह से घना कोहरा छाया रहा है। इसके चलते चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हाईवे से लेकर जिले के भीतर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन रेंग-रेग कर चले। जिले में कोहरे ने शनिवार रात ही दस्तक दे दी थी। जो सुबह तक जमा रहा। रविवार को सुबह वातावरण में घना कोहरा छाया रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। टनकपुर रोड, बरेली रोड, पूरनपुर रोड तथा बीसलपुर रोड पर पचास मीटर की दूरी का दृृश्य भी साफ नजर नहीं आ रहा था।
ऐसे में इन मार्गों पर गुजर रहे वाहनों के चालकों को हेड लाइटें जलाकर अत्यंत धीमी गति से चलना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे कोहरा छंटने लगा तो धूप खिल उठी। उसके बाद यातायात सामान्य होने लगा।कोहरे के कारण माधोटांडा क्षेत्र में बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बोलेरो में भैंसेंं लदी हुई थीं, हादसे में एक भैंस की मौत हो गई। वहीं हादसा भीषण था। टक्कर के बाद ट्रक रोड के किनारे की एक दुकान में घुस गया है। साथ ही बोलेरो के पहियेे निकलकर काफी दूर तक चले गए। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बोलेरो और ट्रक के चालक हादसे में बाल-बाल बच गए।