विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे का दिखने लगा असर: तीन महीने तक दिल्ली-लखनऊ जाने वाली 26 ट्रेनें प्रभावित, 10 रद की गईं

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:27 AM (GMT+05:30)

सर्दी में कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें 10 रद्द और 16 के फेरे कम किए जाएंगे।

तीन महीने तक कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद।

तीन महीने तक कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद।

HighLights

  1. कोहरे के कारण 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी।

  2. 10 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त की जाएंगी।

  3. 16 ट्रेनों के फेरे दिसंबर से फरवरी तक घटेंगे।

जागरण संवाददाता, बरेली। सर्दी में कोहरे से ट्रेनों की चाल बिगड़ने वाली है। उत्तर रेलवे की 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिसमें 10 निरस्त रहेंगी और 16 के फेरे घटाए जाएंगे।

मुरादाबाद मंडल की ओर से प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। इनमें अधिकांश ट्रेनों का संचालन बरेली से होकर होता है। इससे दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों की यात्रा मुश्किल होगी।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी तक, 15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक, 15622 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक, 12583 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल और 12584 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ 15 दिसंबर से 14 फरवरी 2027 तक, 15057 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 17 दिसंबर से 11 फरवरी तक और 15058 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर 16 दिसंबर से 10 फरवरी तक, 15059 लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल और 15060 भी 15 दिसंबर से 14 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।

इन ट्रेनों के फेरों में की गई कमी

15725/15726 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 15909/15910 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 15035/15036 दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस, 15119/15120 बनारस-देहरादून-बनारस एक्सप्रेस, 15127/15128 बनारस-नई दिल्ली-बनरास, 25035/25036 मुरादाबाद-रामनगर-मुरादाबाद, 15074/15073 टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर, 15076/15075 टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस के फेरों में दिसंबर से फरवरी तक कटौती की गई है।

यह भी पढ़ें- विंध्याचल जाने वाले रेल यात्री ध्‍यान दें... भागलपुर रूट की प्रमुख ट्रेनों का 2 मिनट का ठहराव, 26 अक्टूबर तक सुविधा