गुलाबी ठंड के साथ दस्तक देगा नवंबर का पहला सप्ताह
नवंबर की शुरुआत गुलाबी सर्दी लेकर आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 31 अक्टूबर के बाद रात का पारा 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना है।
बरेली, जेएनएन : नवंबर की शुरुआत गुलाबी सर्दी लेकर आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 31 अक्टूबर के बाद रात का पारा 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना है। फिलहाल सुबह-शाम की मामूली सर्दी की आहट शुरू होते ही सुबह और शाम को ठंड लगने लगी है। आने वाले एक सप्ताह में मौसम तेजी से बदलेगा।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिह का कहना है कि पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में पिछले दो से तीन दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया है। रात का न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री नीचे लुढ़का है। घरों के एसी, कूलर और पंखे भी बंद हो गए हैं। रात को न्यूनतम तापमान दिन की अपेक्षा दस से 12 डिग्री लुढ़ककर 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिस कारण रात में ज्यादा ठंड सता रही है। अगले एक सप्ताह तक कुछ यूं रहेगा तापमान
दिन न्यूनतम अधिकतम
27 अक्टूबर 15.0 32.0
28 अक्टूबर 15.0 32.0
29 अक्टूबर 14.0 30.0
30 अक्टूबर 14.0 30.0
31 अक्टूबर 14.0 30.0
नोट - पारा डिग्री सेल्सियस में