विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितंबर में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! फिरोजपुर और मुरादाबाद में ब्लॉक, 36 ट्रेनें प्रभावित, 6 रद्द

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:30 PM (IST)

सितंबर में फिरोजपुर और मुरादाबाद मंडल में ब्लॉक कार्य के कारण यात्रियों को परेशानी होगी, जिससे छह ट्रेनें रद्द और ...और पढ़ें

बरेली जंक्शन पर पहुंची जननायक एक्सप्रेस में जगह न होने पर गेट पर बैठे यात्री। जागरण

बरेली जंक्शन पर पहुंची जननायक एक्सप्रेस में जगह न होने पर गेट पर बैठे यात्री। जागरण

HighLights

  1. दोनों जगह ब्लाक की वजह से छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी

जागरण संवाददाता, बरेली। फिरोजाबाद और मुरादाबाद मंडल में ब्लाक की वजह से सितंबर में यात्रियों की यात्रा मुश्किल भरी होगी। दोनों मंडल के अलग-अलग रेलखंड पर कार्य की वजह से ब्लाक लिया जाएगा। इसकी वजह से छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी और कई परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इनमें बरेली से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक फिरोजपुर मंडल के मानावाला स्टेशन पर कार्य की वजह से 21 से 27 सितंबर तक ब्लाक लिया जाएगा। इसकी वजह से दो ट्रेनें 12054 व 12053 निरस्त रहेंगी।

इसके अलावा दो ट्रेनों को शार्ट-टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट कर चलाया जाएगा। इसके अलावा 22424 जनसाधारण एक्सप्रेस को 27 सितंबर को, 14617 अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को 20, 21 और 24 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

इनके अलावा पांच अन्य ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी और आठ ट्रेनें पुनर्निधारित और नियंत्रित कर चलाई जाएंगी। वहीं मुरादाबाद मंडल के रायसी स्टेशन पर लूप लाइन पर काम की वजह से 26 से 29 सितंबर तक ब्लाक लिया जाएगा।

इसकी वजह से 54463 चंदौसी-योगनगरी ऋषिकेश पैसेंजर 26 से 29 सितंबर तक, 54464 योगनगरी ऋषिकेश-चंदौसी पैंसेजर 25 से 28 सितंबर तक, 14229 प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 27 सितंबर और 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज 28 सितंबर को निरस्त रहेगी।

इसके अलावा 15211 दरभंगा एक्सप्रेस 28 सितंबर को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। वहीं 29 सितंबर को 54464 ऋषिकेश से और 25 और 26 सितंबर को 15211 दरभंगा से 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

इसके अलावा 29 सितंबर को 14114 सूबेदारगंज एक्सप्रेस, 22546 देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस, 28 सितंबर को 13037 कुंभ एक्सप्रेस, 22317 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 25 सितंबर को 13037 पुनर्निधारित कर चलाई जाएगी। इनके अलावा पांच ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

त्योहार पर चलेंगी चार और स्पेशल ट्रेनें

ट्रेनों में अभी से ही काफी भीड़-भाड़ हो रही है। कई ट्रेनों में यात्रियों को बैठने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में रेलवे ने आगामी त्योहार दशहरा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक 04604 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

इसी तरह 04603 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को, 04610 जम्मूतवी-वाराणसी स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को और 04609 वाराणसी-जम्मूतवी स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

यह भी पढ़ें- AI के दौर में किताबों पर फिदा हुई Gen-Z, बरेली के बुक फेयर में लगी युवाओं की भारी भीड़