Lockdown-3 Crime : शाहजहांपुर में बच्चों के विवाद में प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच हुई फायरिंग, गांव में फोर्स तैनात Shahjahanpur News
शाहजहांपुर में प्रधान व पूर्व प्रधान के बच्चों में हुए विवाद ने उस वक्त उग्र रूप धारण कर लिया जब दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया।
शाहजहांपुर, जेएनएन। शाहजहांपुर में प्रधान व पूर्व प्रधान के बच्चों में हुए विवाद ने उस वक्त उग्र रूप धारण कर लिया, जब दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। विवाद के दौरान पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। जिसके चलते गोली लगने से प्रधान का देवर घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में शामिल राइफल और लाइसेंसी बंदूक को बरामद कर ली है। स्थिति को देखते हुए अफसरों ने गांव में फोर्स तैनात कर दिया है।
पुवायां थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापुर मेें प्रधान राजरानी के बच्चों का पूर्व प्रधान ओमप्रकाश के बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हाे गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसी दौरान दोनों पक्षोे ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इसे दौरान जमकर लाठी डंडे चले। जिसके बाद पथराव के साथ फायरिंग भी हुई।
जिसमें प्रधान राजरानी का देवर रमेश गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर विवाद के दौरान पथराव और फायरिंग होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी रायफल और बंदूक बरामद कर अपनी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
कोतवाल जसवीर के अनुसार दोनो पक्षोें के बीच प्रधानी के चुनाव के बाद रंजिश चली आ रही है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर गांव मेें फोर्स तैनात कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।