विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News: हैदरी दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा, युवतियों का वीडियो बनाने पर FIR दर्ज

Published: Sun, 08 Jun 2025 02:39 PM (GMT+05:30)

बरेली के गांधी उद्यान में संप्रदाय विशेष की युवतियों का वीडियो बनाकर प्रसारित करने के मामले में हैदरी दल के ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. आरोप है कि युवतियों को धमकाया गया और अभद्रता की गई
  2. संप्रदाय विशेष की युवतियों का वीडियो बनाकर प्रसारित
  3. हैदरी दल के कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी

जागरण संवाददाता, बरेली। गांधी उद्यान में संप्रदाय विशेष की युवतियों का वीडियो बनाकर प्रसारित करने, निजता का हनन करने में हैदरी दल के कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अब कोतवाली पुलिस आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी है। इसके अलावा वीडियो अपलोड करने वाली इंस्टाग्राम आइडी की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

पुलिस के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर सोफिया-आठ के नाम से एक आइडी बनाई गई, जिसका बायो में नाम हैदरी दल बरेली रखा गया। इस आइडी से प्रसारित वीडियो गांधी उद्यान बरेली के बताए गए।

वीडियो का संदर्भ देकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हिमांशु पटेल ने एक्स पर पुलिस से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि पार्क में बैठी पर्दानशी युवतियों के वीडियो बनाकर धमकाया गया। उनका नाम पता पूछने के दौरान अभद्रता की गई। हैदरी दल के लोगों ने एक युवती का वीडियो पोस्ट कर लिखा कि ''यह गैर मुस्लिम लड़के के साथ बैठी थी। हम ऐसा होने देना नहीं चाहते।'

इसके बाद एक और वीडिया पोस्ट किया गया। जिसमें एक महिला से कुछ लोग बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहे। वीडियो बनाने वाला बार-बार यही कह रहा कि नकाब उतारो, नकाब उतारो...। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। रविवार सुबह कोतवाली के दारोगा नितिन राणा ने हैदरी दल के अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई है।