Move to Jagran APP

महिला के साथ सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसके सहकर्मी ने दुष्कर्म किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 02:19 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 02:19 AM (IST)
महिला के साथ सहकर्मी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बरेली, जेएनएन : प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसके सहकर्मी ने दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने सहकर्मी समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि वह पति से अनबन के कारण दोनों बच्चों को लेकर अलग रह रही है। नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात बारादरी निवासी महेश से हुई। महेश ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। आरोप है कि महेश के दोस्त सोनू, अवतार व निखिल ने भी उसके साथ छेड़खानी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.