Breaking : जिला पंचायत में गोली चलने से महिला क्लर्क घायल, मचा हड़कंप
जिला पंचायत में अचानक गोली चलने से एक महिला क्लर्क घायल हो गई। जिससे विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:41 PM (IST)
बरेली, जेएनएन। जिला पंचायत में अचानक गोली चलने से एक महिला क्लर्क घायल हो गई। जिससे विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रेमनगर नई निवासी निहारिका कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात है। सोमवार को वह कार्यालय मे बैठी थी। ऑफिस के ही एक सीनियर कर्मचारी अपनी लाईसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे। कि इसी दौरान अचानक फायर हो गया। बंदूक से निकली गोली निहारिका के कमर में लगी। घायल क्लर्क को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि महिला ने किसी भी प्रकार के कार्रवाई करने से इन्कार किया है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना उन्हें सूचना नहीं दी गई है, तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें