Move to Jagran APP

आठ साल पहले बरेली में डांस की बारीकियां बताने आई थीं सरोज

मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान 29 जून 2012 को बरेली आइडियल टैलेंट हंट वर्कशॉप में आई थीं। उन्होंने बच्चों को डांस की बारीकियां सिखाई। बेस्ट परफार्म करने वाले बच्चों को पुरस्कार के तौर पर सौ-सौ रुपये देकर गई थीं। शुक्रवार को उनके निधन की खबर सुनकर यहां रहने वाले उनके प्रशंसक गमगीन हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 02:09 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:02 AM (IST)
आठ साल पहले बरेली में डांस की बारीकियां बताने आई थीं सरोज
आठ साल पहले बरेली में डांस की बारीकियां बताने आई थीं सरोज

बरेली, जेएनएन : मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान 29 जून 2012 को बरेली आइडियल टैलेंट हंट वर्कशॉप में आई थीं। उन्होंने बच्चों को डांस की बारीकियां सिखाई। बेस्ट परफार्म करने वाले बच्चों को पुरस्कार के तौर पर सौ-सौ रुपये देकर गई थीं। शुक्रवार को उनके निधन की खबर सुनकर यहां रहने वाले उनके प्रशंसक गमगीन हो गए।

loksabha election banner

संजयनगर स्थित कमांडो स्कूल ऑफ डांस के कोरियाग्राफर विजय कमांडो बताते हैं कि अक्सर मुंबई जाना होता था। वहां के कुछ साथी कोरियाग्राफर्स ने मुझे सरोज खान से मिलवाया था। पहली बार वर्ष 2008 में मिला, तब बरेली आना का अनुरोध किया तो उन्होंने हवाई सेवा न होने की बात कहकर मना कर दिया था। वर्ष 2010 में दोबारा आग्रह किया तो उन्होंने सहज स्वीकार लिया। कहा कि जब बुलाओगे, आऊंगी। इसके दो साल बाद उनके आने का मौका लगा। सात दिन तक यहां रहीं थीं।

दरगाह पर चढ़ाई थी चादर

सुरेश शर्मा नगर के रहने वाले साकेत सुधांशु शर्मा बताते हैं कि जून 2012 में ही बरेली आने से पहले ही मुंबई में उन्हें यहां की प्रसिद्ध खानकाह नियाजिया के बारे में बताया गया था। यहां आई तो खानकाह गई। पति की तबीयत ठीक होने की दुआ की थी। वह दरगाह आला हजरत पर भी हाजिरी देने गई थीं।

माधुरी दीक्षित को डांस के स्टेप सिखाने में आनंद

आठ साल पहले जब वह यहां आई थीं तब दैनिक जागरण से उनकी बात हुई थी। वह बोलीं थीं, माधुरी दीक्षित को डांस स्टेप सिखाने का अनुभव सबसे अच्छा रहा। जब कभी माधुरी को कोई स्टेप बताती तो वह शानदार परफार्म करतीं। उन्होंने कहा था कि सबसे ज्यादा लगाव उन्हें अपनी नवासी से है, जो बचपन से उन्हीं के साथ रहती है।

सेलिब्रिटी बोले : हमेशा याद आएंगी सरोज मैम

सरोज खान के निधन पर शहर की बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी शोक जताया है। धारावाहिक तेनाली रामा की कलाकार नेहा चौहान का कहना है कि कभी सरोज मैम से मिलने का मौका नहीं मिला। बचपन से उनके बारे में सुनते और उन्हें टीवी पर देखते आ रहे हैं। उनके डांस के स्टेप बहुत अच्छे होते हैं। अचानक उनके निधन से बॉॅलीवुड का बड़ी क्षति हुई है।

बच्चों की खराब प्रस्तुति पर हो गईं थीं नाराज

विजय कमांडो बताते हैं कि बरेली आने पर सरोज जी ने वर्कशॉप में बच्चों को कोरियोग्राफी के हुनर सिखाए। ट्रेनिग के दौरान बच्चों के ठीक रिस्पांस ना देने की वजह से वो नाराज हो गई थीं। बच्चों को भी मना कर दिया था। बाद में काफी मनाने के बाद उन्होंने बच्चों को फिर से डांस करने के तरीके सिखाए। 29 जून 2012 को कमांडो स्कूल की तरफ से इनवर्टिस कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें 100 प्रतिभागी शामिल हुए थे। जहां सरोज खान ने बेस्ट परफॉर्मेंस वाले स्टूडेंट्स को 100-100 के नोट पर अपने साइन करके दिए थे। विजय बताते हैं कि आज सुबह जैसे ही उनके निधन की खबर मिली यकीन नहीं हुआ। सरोज जी के कोरियोग्राफर कयूम खान से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सरोज खान के निधन से बॉलीवुड को अपूरणीय क्षति हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.