सोशल मीडिया पर 'फर्जी पुलिस अफसर' से दोस्ती पड़ी महंगी, सीबीआई के नाम पर की ₹1.29 लाख की ठगी
बिथरी चैनपुर, बरेली में एक युवती को सोशल मीडिया पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने ₹1.29 लाख ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
कस्टम और सीबीआई का डर दिखाकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए 1.26 लाख रुपये
संवाद सूत्र, बिथरी चैनपुर (बरेली)। साइबर क्राइम से जुड़े अलग-अलग तरह के मामले सामने आते हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ठग ने खुद को भारतीय पुलिस सेवा में अधिकारी बताकर और लंदन में स्पेशल मिशन पर तैनात होने का झूठा दावा कर युवती से दोस्ती करने के बाद लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
बिथरी चैनपुर क्षेत्र की रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से लक्ष्य पांडेय नाम के एक युवक से हुई थी। लक्ष्य ने खुद को आइपीएस अधिकारी बताया और स्पेशल मिशन पर होने के कारण लंदन मे पोस्टेड बताया।
29 मार्च को लक्ष्य पांडेय ने उसकी बहन को व्हाट्सप्प के माध्यम से बात कर बताया की आज उसका जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य मे वह उसे गिफ्ट भेज रहा है। कहा कि वह स्पेशल मिशन पर है इसलिए गिफ्ट अपने दोस्त रोहित शर्मा से भिजवाने की बात कही और रोहित शर्मा का नंबर दिया।
बाद मे रोहित शर्मा ने उसकी बहन को बताया कि उसका गिफ्ट का पार्सल कस्टम वालों ने पकड़ लिया है। पार्सल मे आई फोन, हीरे का हार, डालर और सोने की अंगूठी है। सेटिंग कर कस्टम अधिकारियों से छुड़वाना पड़ेगा। जिसके लिए 30 हजार रुपए उसने मांगे।
उसके झांसे में आकर बहन ने अपनी यूपीआई से कई क्यू आर कोड पर 30 हजार रुपए भेज दिए। बाद मे रोहित ने फिर फोन पर उसकी बहन को बताया की अब पार्सल पर उसका नाम व पति मे कथित आईपीएस लक्ष्य पांडेय का नाम पड़ा होने के कारण सीबीआई ने पकड़ लिया है।
उसने डरा धमकाकर व परिवार को जेल जाने की धमकी देकर बहन से 47,800 रुपए व 73,000 रुपये कई खातों मे डलवा लिए। इस तरफ दोनों ठगों लक्ष्य पांडेय व रोहित शर्मा ने युवती से 1,29,000 रुपये ठग लिए। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
