विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मौत के कुएं' में तब्दील बरेली के नाले! सेटेलाइट के बाद अब बरेली कॉलेज के पास समाई गाय, 2 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Published: Mon, 13 Apr 2026 09:36 PM (IST)

बरेली में सेटेलाइट बस स्टैंड के पास हुई घटना के बाद अब बरेली कॉलेज तिराहे पर एक बेसहारा गाय खुले ...और पढ़ें

बरेली कालेज तिराहे के पास खुले नाले में गिरी गाय और मौके पर जुटे लोग। सौ. पार्षद

बरेली कालेज तिराहे के पास खुले नाले में गिरी गाय और मौके पर जुटे लोग। सौ. पार्षद

HighLights

  1. नगर निगम मुख्यालय के पास हुई घटना के बाद जिम्मेदारों की लापरवाही फिर आई सामने

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के सेटेलाइट बस स्टैंड के पास युवक के गिरने की घटना अबी शांत हो ही रही थी कि सोमवार को एक बार फिर खुले नाले में बेसहारा गाय गिर गई। शाम साढ़े चार बजे हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद निगम के बैकहोलोडर (बुलडोजर) और फायरकर्मियों की टीम ने दो घंटे तक कड़ी मशक्कत कर गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद नाले-नालियों को सुरक्षात्मक रुप से व्यवस्थित करने का दावा एक बार फिर से सवालाें में घिर गया है।

नगर निगम मुख्यालय से सटे बरेली कालेज तिराहा स्थित गाेयल बुक डिपो के पास सोमवार शाम साढ़े चार बजे अचानक एक बेसहारा गाय गिर गई। नाले में गाय के गिरने की घटना को वहां खेल रहे बच्चों ने देख लिया। तुंरत ही मुहल्ले से गुजर रहे पार्षद जयप्रकाश राजपूत को घटना की जानकारी दी।

पार्षद ने तुंरत ही नाले में उतर गाय को पानी में उतराते देखा और फोटो-वीडियो बनाकर नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों को साझा की। साथ ही नगर आयुक्त को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने तत्काल नगर निगम के बैकहोलोडर और फायरकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा।

बैकहोलोडर और फायरकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले गाय नाले में ही काफी दूर तक अंदर ही अंदर छटपटाते हुए आगे निकल गई। गाय को बचाने के लिए पार्षद नाले में उतर गए। मगर, नाकामी हाथ लगी। इस पर टीम ने मशीनों के चलने में बाधा बन रहे नाले के स्लैब को तोड़ते हुए किसी तरह गाय को बाहर निकाला।

पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि नाला लगभग चार फीट से अधिक हिस्से तक खुला हुआ था और वहां सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं थे। नगर आयुक्त ने बताया कि गाय के गिरने की जानकारी मिलते ही तत्काल टीम भेजकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कहा कि खुले नालों के आसपास लगातार बैरिकेंडिंग कराए जा रहे, इसके बाद भी कहीं नाले खुले हैं तो वहां तत्काल सुरक्षात्मक प्रबंध पूर्ण कराए जाएंगे। इसके लिए मुख्य अभियंता को खुद प्रतिदिन निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- बदायूं-बरेली के 200 करोड़ के घोटालेबाज भाइयों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, अब गिरफ्तारी तय