सेवायोजन विभाग बना प्रवासियों का खेवनहार
लॉकडाउन के बाद हजारों-लाखों प्रवासियों ने अपने-अपने शहरों की तरफ कूच किया। सैकड़ों किमी का सफर तय करके पहुंचे इन प्रवासियों के लिए सबसे पहली जरूरत रोजगार की थी। बरेली मंडल में 87936 प्रवासियों की आमद के बाद सेवायोजन कार्यालय ने 9341 प्रवासियों को सरकारी विभागों में रोजगार दिलाया।
बरेली, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद हजारों-लाखों प्रवासियों ने अपने-अपने शहरों की तरफ कूच किया। सैकड़ों किमी का सफर तय करके पहुंचे इन प्रवासियों के लिए सबसे पहली ङ्क्षचता रोजगार की थी। बरेली मंडल में 87,936 प्रवासियों की आमद के बाद सेवायोजन कार्यालय ने 9341 प्रवासियों को सरकारी विभागों में रोजगार दिलाया। आजीविका के संकट से जूझ रहे प्रवासियों को ठेका और दैनिक मजदूरी के आधार पर रोजगार मिला तो इनके परिवारों को संबल मिला। साथ ही, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, ग्राम विकास विभाग, नगर निगम समेत सरकारी विभागों की जरूरतें भी पूरी हुईं। अभिषेक जय मिश्र की रिपोर्ट :
जिला प्रवासी आए रोजगार पाए
बरेली 20,793 6127
शाहजहांपुर 14,683 1895
बदायूं 22,682 750
पीलीभीत 29,777 569
जिला कुशल अकुशल प्रवासी
बरेली 2413 18,380
शाहजहांपुर 808 13,875
बदायूं 630 22,052
पीलीभीत 1097 28,680
जिला ऑनलाइन मेले मिला रोजगार
बरेली 13 1285
शाहजहांपुर 13 1295
बदायूं 04 403
पीलीभीत 04 413
कुशल और अकुशल प्रवासियों को दिए गए रोजगार
सहायक जिला रोजगार अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि प्रवासियों को रोजगार दिलाने के लिए बहुत प्रयास किए गए हैं। कुशल और अकुशल प्रवासियों के लिए सरकारी विभागों में उनकी जरूरत के मुताबिक रोजगार दिलाए गए। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई है।