पुरानी पेंशन व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, बोले- गलत है कर्मचारी की इच्छा के विरुद्ध सेवानिवृत्ति
उप्र. स्थानीय कर्मचारी महासंघ की पदाधिकारियों ने बुधवार को कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में नगर निगम परिसर में धरना दिया। सरकार विरोधी नारे लगा कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को सौंपा।
बरेली, जेएनएन। उप्र. स्थानीय कर्मचारी महासंघ की पदाधिकारियों ने बुधवार को कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में नगर निगम परिसर में धरना दिया। सरकार विरोधी नारे लगा कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को सौंपा।
संगठन के महामंत्री जय पाल सिंह पटेल ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए क्योंकि कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति पर यही एक मात्र सहारा होता है। 50 की उम्र में किसी भी कर्मचारियों को उसकी इच्छा के विपरीत सेवानिवृत्त करना गलत है। इसे तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि संघ 28 अक्टूबर, 17 नवंबर और दो दिसम्बर को भी एक दिवसीय आंदोलन करेगा।
इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। संगठन के अध्यक्ष मिशन पाल ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का तत्काल निदान किया जाए। इस दौरान अमित दुबे, मोहर सिंह, ताहिर कमाल, कफील, प्रभात शर्मा, भीमसेन, आनंद, सचिन कुमार, सलमान बेग, तुषार, विशाल जौहरी, रामंचदर, प्रमोद भारती, अनुज सिंह, राजेन्द्र सिंह, अमन दीप, प्रशांत सिंह, संजय कुमार, राम सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।