विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में फेरीवाले के घर ED की रेड: बैंक खाते में हुआ ऐसा लेनदेन कि उड़ गए अधिकारियों के होश!

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:23 PM (GMT+05:30)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्थित चिटौली गांव में फेरीवाले पोशाकी लाल मौर्य के घर छापा मारा। ...और पढ़ें

फेरीवाले के पोशाकी लाल के घर के बाहर खड़े ईडी के सदस्‍य

फेरीवाले के पोशाकी लाल के घर के बाहर खड़े ईडी के सदस्‍य

HighLights

  1. बुधवार सुबह से शुरू हुई छापेमारी रात आठ बजे तक जारी थी

संवाद सूत्र, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गांव चिटौली में फेरी वाले पोशाकी लाल के घर बुधवार सुबह छापा मार दिया। टीम घर बंद कर रात आठ बजे तक जांच कर रही थी। पोशाकी लाल के खाते में बड़ी रकम का लेनदेन होना बताया जा रहा है। ईडी की ओर से अभी इस मामले में कोई आधारिक जानकारी नहीं दी गई है।

चिटौली निवासी पोशाकी लाल मौर्य फेरी लगाने के साथ ही घर पर परचून की दुकान चलाते हैं। उनके दोनों बेटे परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे प्रभारी रवि यादव के नेतृत्व में ईडी की टीम पोशाकी लाल के घर पहुंची। उस समय पोशाकी लाल घर पर नहीं थे। ग्राम प्रधान अनुज सिंह के माध्यम से उन्हें बाहर से बुलवाया गया।

टीम ने घर में पहुंचने के बाद मुख्य दरवाजा बंद कर लिया और किसी को बाहर नहीं आने दिया। ग्राम प्रधान ने भी टीम से कार्रवाई के संबंध में जानकारी चाही, लेकिन कुछ बताने से इन्कार कर दिया।

हालांकि टीम के एक सदस्य ने बैंक खाते में बड़ी धनराशि के लेनदेन से संबंधित जांच होने की बात कही। जानकारी के मुताबिक पोशाकी लाल का एक रिश्तेदार दिल्ली में रहता है। उसने ही पोशाकी लाल के खाते में मोटी रकम भेजी है।

अब ईडी जानकारी जुटा रही है कि खाते में कब और कितनी रकम आई। पोशाकी लाल का इससे क्या संबंध है। यह रकम कहां से आई है, इसका भी पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

ईडी की छापेमारी के मामले में थाना पुलिस ने किसी लिखित सूचना की जानकारी इन्कार किया है। ईडी की कार्रवाई को लेकर गांव में दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

यह भी पढ़ें- बरेली में नकटिया नदी को बचाने मैदान में उतरी सेना; जवानों के श्रमदान से तैयार होगा 11 हजार पौधों का 'ग्रीन कॉरिडोर'