डीआरएम ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ उठानी चाहिए आवाज
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान डीआरएम ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ा अवरोधक है।
बरेली जेएनएन : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंगलवार 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने इज्जतनगर मंडल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन बैठक के माध्यम से सतर्कता शपथ दिलाई। इस दौरान डीआरएम ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की आॢथक राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ा अवरोधक है। भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का पालन करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इस दौरान सभी ने शपथ ली कि जीवन के हर कदम पर सत्यनिष्ठा तथा कानून के नियमों का वह पालन करेंगे। साथ ही न घूस लेंगे और न रिश्वत देंगे। सभी कार्य ईमानदारी के साथ करते हुए जनहित में कार्य करूंगा। इसके साथ ही भ्रष्टाचार की किसी भी घटना को उपयुक्त एजेंसी को सूचित करूंगा। इस दौरान वरिष्ठ मंडल काॢमक अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान मंडल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।