Move to Jagran APP

एक राष्ट्र-एक चुनाव हो तो बाधित नहीं होगा विकास

देश में लगभग हर छह माह पर किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 09:22 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 02:21 AM (IST)
एक राष्ट्र-एक चुनाव हो तो बाधित नहीं होगा विकास

जेएनएन, बरेली: देश में लगभग हर छह माह पर किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं। फोर्स, समय, पैसा, मशीनरी आदि भी चुनाव में लगती है। एक राष्ट्र-एक चुनाव से ये सारे इंतजाम बार-बार नहीं करने होंगे। विकास भी बाधित नहीं होगा। ये बातें ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा की ब्रज क्षेत्र की एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर आइएमए हॉल में हुई युवा संसद में कहीं।

loksabha election banner

इससे पहले केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुभाष यदुवंश ने कहा कि लोकतंत्र संवाद से चलता है। युवा संसद के एक राष्ट्र एक चुनाव विषय का संदेश जनता के बीच लेकर जाएंगे, जिससे इस पर आम सहमति बन सके।

सकारात्मक सोच संग आएं युवा: एमएलसी अशोक कटारिया

द्वितीय सत्र का विषय भारत के विकास के अवसर और चुनौतियां पर एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि देश में सभी के लिए समान अवसर हैं। यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था है। युवा सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी भी दी।

यूथ आईकॉन को किया सम्मानित

कार्यक्रम में यूथ आईकॉन में सबसे कम उम्र के शाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप, फिरोजाबाद की सबसे कम उम्र की महापौर नूतन राठौर, अलीगढ़ के चित्रकार प्रदीप राज आदि को सम्मानित किया।

देश में होनी चाहिए दो दलीय व्यवस्था

युवा संसद में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए युवाओं से भी सुझाव मांगे गए। अंशुमान ने देश में सिर्फ दो दल, तूलिका अग्रवाल व रोहित राकेश ने सभी दलों की साझेदारी होने का सुझाव दिया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, कमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे, वरुण गोयल, जवाहर लाल, केके गौतम, हर्षवर्धन आर्य, दुर्विजय शाक्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरवेंद्र यादव व महानगर अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, गुलशन आनंद, राजू उपाध्याय, प्रत्येश पांडे, विभू शर्मा आदि मौजूद रहे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का मोबाइल गायब

कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरवेंद्र यादव का मोबाइल कार्यक्रम में खो गया, जिससे वह शाम तक परेशान रहे। साथ के पदाधिकारियों से बात कर काम चलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.