यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बरेली के बहेड़ी में बोले डीएम- होली पर 24 घंटे रहे बिजली
बहेड़ी थाना परिसर में सोमवार को त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बिजली ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बरेली: बहेड़ी थाना परिसर में सोमवार को त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि होली के दिन 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। नीचे लटकने वाले बिजली के तार आदि को भी ठीक करने के आदेश दिए। नगर पालिका को भी सफाई तथा जलापूर्ति की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। भाजपा नेता सुरेश गंगवार, राहुल गुप्ता, राकेश मिश्रा आदि ने गंदगी, शेरगढ़ रोड पर दोनों साइडों पर वाहन खड़ा होने आदि समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। एसएसपी रोहित सजवाण ने सीओ व कोतवाल को समस्याएं दूर करने के आदेश दिए। नगर पालिका चेयरमैन के पति नसीम अहमद ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र के बाहर कारोबारी वाहन अवशेष डाल देते है। इससे गंदगी होती है। डीएम ने कोतवाल को निर्देश दिए कि ऐसे कारोबारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। नगर पालिका द्वारा कूड़ा फेंकने वाले लोगो पर चालान की कार्रवाई भी की जाये। सेठ प्रमोद अग्रवाल ने त्योहार शांति से मनाने की अपील की। व्यापार मंडल के सलीम रहबर, सीओ अजय भारती,कोतवाल सुनील अहलावत सतीश राठौर,ललित शर्मा,सुनील रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
मीरगंज सहयोगी के अनुसार सीओ राजकुमार मिश्रा ने कहा होलिका दहन के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पुलिस एक कमेटी का गठन करें। सौहार्द से त्योहार मनाएं। एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा ने सफाई अभियान चलाने के निर्देश नगर पंचायतों के ईओ और गांव पंचायत सचिवों को दिए हैं। राजस्व कर्मी तैनाती क्षेत्र में रहकर पुलिस को सहयोग करेंगे।
रिठौरा सहयोगी के अनुसार थाना प्रांगण में सीओ नवाबगंज दिलीप सिंह ने कहा त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार एसएसआइ राजीव कुमार सिंह, हितेश कुमार तोमर, चेयरमैन सेंथल कंबर एजाज शानू, पप्पू प्रधान आदि रहे।
फरीदपुर सहयोगी के अनुसार बैठक में एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बैठक में सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। ग्राम किरतपुर धीरी से आए ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने की बात बताई तो एसडीएम ने सफाई करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में बिजली विभाग के एसडीओ सतीश जायसवाल, अवर अभियंता आलोक प्रजापति, सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डा. वासित अली, नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक सुरजीत चौहान, ब्लाक के एडीओ रामनाथ सहित सभी विभागों के जिम्मेदार व व्यापारी नेता ब्रह्मा शंकर गुप्ता, अतीश अग्रवाल आदि रहे।
