Lockdown Cooperation: बरेली के डीएम ने ट्वीट कर मांगा कम्युनिटी किचन में सहयोग, जारी किया एडीएमई का नंबर Bareilly News
जिला प्रशासन ने दस कम्युनिटी किचन खोले है। जिसके लिए डीएम नितीश कुमार ने ट्विटर पर ट्वीट कर सहयोग मांगा है। उन्होंने एडीएमई महेंद्र कुमार का मोबाइल नंबर जारी किया है।
बरेली, जेएनएन। जिला प्रशासन ने दस कम्युनिटी किचन खोले है। जिसके लिए डीएम नितीश कुमार ने ट्विटर पर ट्वीट कर सहयोग मांगा है। उन्होंने एडीएमई महेंद्र कुमार का मोबाइल नंबर सहित कलैक्ट्रेट का नंबर भी जारी किया हैं। इसके साथ ही होम डिलीवरी की सुविधा देने वालों से निर्धारित शुल्क ही लेने की बात कही है।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में किसी भी व्यक्ति को भोजन की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए बरेली के संभ्रांत नागरिकों और जिला प्रशासन के सहयोग से 10 कम्युनिटी किचेन की शुरुआत आज से की जा रही है। जिसके लिए कोई भी व्यक्ति सहयोग करने के लिए इन 9454417198, 0581 2457042 नंबरों पर सम्पर्क कर सकता है।
नगर निगम ने भी कम्युनिटी किचन शुरू कर दिया हैं। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने सुभाष नगर में लोगों को भोजन के पैकेट दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को घर के अंदर ही रहने को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। भोजन सभी को मिलेगा। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना और कुछ कर्मचारी भी साथ में रहे ।