रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: दशहरा-दीपावली पर अमृतसर, कोलकाता और बरौनी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु चार नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक इमेज
HighLights
अमृतसर से कोलकाता और बरौली के बीच बरेली से होकर चलेंगी ट्रेनें
जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दशहरा, दीपावली और छठ पर चार और सपेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें बरेली, शाहजहांपुर स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक 04624/04623 अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन अमृतसर से सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और कोलकाता से 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आठ फेरों के लिए चलेगी।
04624 अमृतसर से 20.10 बजे चलकर दूसरे दिन मुरादाबाद से 06.20 बजे, बरेली से 07.42 बजे, शाहजहांपुर से 08.45 बजे और तीसरे दिन कोलकाता 15.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 04623 कोलकाता से 04.45 बजे चलकर दूसरे दिन शाहजहांपुर से 08.32 बजे, बरेली से 09.32 बजे, मुरादाबाद से 11.10 बजे और अमृतसर 21.05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
वहीं 04668/04667 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल अमृतसर से चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को और बरौनी से छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
04668 अमृतसर से 20.10 बजे चलकर दूसरे दिन मुरादाबाद से 05.35 बजे, बरेली से 06.54 बजे, शाहजहांपुर से 08.00 बजे और तीसरे दिन बरौनी 02.10 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 04667 बरौनी से 05.05 बजे चलकर शाहजहांपुर से 23.59 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.55 बजे, मुरादाबाद से 02.50 बजे और अमृतसर 13.50 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी 20 कोच लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली होमगार्ड भर्ती: दौड़ में 6 महिला अभ्यर्थी घायल, 5 के पैर टूटे; अस्पताल में भर्ती
